Advertisment

नक्सलवाद के खिलाफ रायपुर में बड़ी बैठक: अमित शाह ने कहा- 31 मार्च से पहले खत्म होगा लाल आतंक, कांग्रेस ने नक्सलवाद काे शह दी

राजधानी रायपुर में नक्सलवाद के खिलाफ रणनीति को लेकर एक बड़ी और अहम बैठक हुई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि इस 31 मार्च से पहले नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त हो रहा है।

author-image
BP Shrivastava
Amit Shah Naxal Meeting

Amit Shah Naxal Meeting: राजधानी रायपुर में नक्सलवाद के खिलाफ रणनीति को लेकर एक बड़ी और अहम बैठक हुई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि इस 31 मार्च से पहले नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त हो रहा है। बीजेपी की डबल इंजन सरकार में विकास का पर्याय बन चुका है। छत्तीसगढ़ के युवा स्पोर्ट्स, फॉरेंसिक और तकनीकी शिक्षा को गति देते हुए अपनी संस्कृति और परंपराओं को भी सहेज रहे हैं। इस हाईलेवल मीटिंग में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी शामिल हुए।

Advertisment

सूत्रों के अनुसार, यह बैठक नक्सलवाद के खात्मे के लिए तय की गई डेडलाइन से पहले अंतिम बैठक मानी जा रही है। बैठक में डेडलाइन के भीतर नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए स्पष्ट और ठोस एक्शन प्लान पर चर्चा हुई। इस बैठक में देश के कई नक्सल प्रभावित राज्यों के गृह सचिव, डीजीपी, एसीएस गृह, सीआरपीएफ और अन्य केंद्रीय एवं राज्य सुरक्षा बलों के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे।

अमित शाह ने कहा कि सबसे ज्यादा नक्सलवाद कांग्रेस शासनकाल में फला-फूला हैं। उन्हीं के शह से नक्सलवाद की जड़ें मजबूत हुई थीं। जिन्हें अब डबल इंजन की सरकार अगले कुछ दिनों नेस्तनाबूत कर देगी।

नक्सली खात्मे की डेडलाइन को 51 दिन शेष

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन को 51 दिन बाकी हैं। ऐसे में गृहमंत्री अमित शाह का यह दौरा अहम माना जा रहा है।  31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन है। तो अब नजदीक आ चुकी है। 

Advertisment

इस डेडलाइन का ऐलान खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया था। इसके बाद छत्तीसगढ़ समेत नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबल लगातार ऑपरेशन चला रही है। इस डेडलाइन में अब करीब 51 दिन ही बाकी हैं।

शाह पंडुम महोत्सव के समापन में होंगे शामिल

गृहमंत्री अमित शाह बस्तर में पंडुम महोत्सव के समापन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इस महोत्सव का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया है।

Advertisment

ये भी पढ़ें: CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में धीरे-धीरे बढ़ेगा न्यूनतम तापमान, 8 फरवरी को भी बारिश नहीं

9 फरवरी, बस्तर (जगदलपुर) विजिट

• सुबह 11:45 बजे बस्तर दौरे के लिए रवाना
• बस्तर महोत्सव-2026 के समापन समारोह में होंगे शामिल

Advertisment

ये भी पढ़ें: रायपुर में मंत्री सुनेंगे समस्याएं: बीजेपी कार्यकर्ताओं और आमजन की परेशानियों का होगा निराकरण, 9 फरवरी से शुरुआत

Amit Shah Naxal Meeting
Advertisment
चैनल से जुड़ें