Advertisment

बंदूक से बैलेट तक देवजी: छत्तीसगढ़ के सरेंडर नक्सली देवजी अब सियासत में एंट्री को तैयार, विजय शर्मा के न्योते के बाद राजनीतिक अटकलें तेज

Naxalite Devji Politics Entry: छत्तीसगढ़ के सरेंडर नक्सली देवजी ने राजनीति में आने का इरादा जताया है। वे तेलंगाना से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। देवजी ने कहा कि अब कानून के दायरे में रहकर लोगों के लिए काम करेंगे। विजय शर्मा ने भी न्योता दिया था।

author-image
Shantanu Singh
Naxalite Devji Politics Entry

Naxalite Devji Politics Entry: छत्तीसगढ़ के सरेंडर नक्सली देवजी अब बंदूक छोड़कर सियासत की राह पर चलने की तैयारी में हैं। देवजी ने राजनीति में आने का इरादा जाहिर करते हुए कहा है कि अब वे कानून के दायरे में रहकर लोगों के लिए काम करना चाहते हैं। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Advertisment

राजनीति में आने का संकेत

देवजी ने साफ किया है कि वे अब लोकतांत्रिक प्रक्रिया के जरिए समाज सेवा करना चाहते हैं। सूत्रों के अनुसार वे तेलंगाना से विधानसभा चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि अभी किसी दल में शामिल होने की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

यह भी पढ़ें: CG News Update: सक्ती में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही, इंजेक्शन लगते ही 10 साल के करण की मौत

तेलंगाना सीएम से मुलाकात

बताया जा रहा है कि देवजी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेड्डी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें और तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि वे तेलंगाना की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं।

Advertisment

यह भी पढ़ें: CG News Update: सक्ती में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही, इंजेक्शन लगते ही 10 साल के करण की मौत

गृहमंत्री विजय शर्मा का न्योता

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने पहले भी सरेंडर नक्सलियों को राजनीति में आने का न्योता दिया था। उनका कहना था कि जो लोग हिंसा का रास्ता छोड़ चुके हैं, उन्हें मुख्यधारा में आकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बनना चाहिए। देवजी के बयान को उसी संदर्भ में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: US-Israel Iran War LIVE Updates: ईरान के नतान्ज परमाणु संवर्धन केंद्र पर दोबारा हमला

Advertisment

‘कानून के दायरे में रहकर करेंगे काम’

देवजी ने कहा कि अब वे समाज के विकास और क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को लोकतांत्रिक मंच से उठाना चाहते हैं। उनका दावा है कि वे शांति और विकास की राह पर आगे बढ़ेंगे। फिलहाल देवजी के अगले राजनीतिक कदम पर सभी की नजरें टिकी हैं। आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा कि वे किस दल का दामन थामते हैं और चुनावी मैदान में उतरते हैं या नहीं।

यह भी पढ़ें: भोपाल के करोंद चौराहे पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: सड़क पर भिड़े ड्राइवर और दिव्यांग!



entry Politics Naxalite
Advertisment
चैनल से जुड़ें