सरेंडर से विकास तक: नक्सल प्रभावित इलाकों पर अमित शाह की कड़ी रणनीति, अमित शाह ने ली उच्चस्तरीय बैठक

Naxalism Action Plan: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नक्सल प्रभावित राज्यों के अधिकारियों की बैठक हुई। नक्सल नेटवर्क तोड़ने, सरेंडर बढ़ाने और गांवों में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर चर्चा की गई।

sdasdasdasdasdasdasdasdasdasdasdasdasdasdasdasdas

Naxalism Action Plan: छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ  रही है। जहां, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नक्सल प्रभावित राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की अहम बैठक हुई।

बता दें, बैठक में वामपंथी उग्रवाद की वर्तमान स्थिति और नक्सलवाद को खतम करने के रोडमैप पर चर्चा की गई। दरअसल, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह इन दिनों छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। 

बस्तर एरिया पर खास फोकस 

बैठक में छत्तीसगढ़ में नक्सल गतिविधियों की स्थिति और बस्तर क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। गृह मंत्री ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा और विकास दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ना केंद्र सरकार की प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें:  छात्रवृत्ति योजना में लापरवाही: शिक्षा विभाग की बड़ी कारवाई, जशपुर में 109 प्रधान पाठकों का वेतन रोका

नक्सल नेटवर्क तोड़ने की रणनीति 

अधिकारियों के साथ नक्सल नेटवर्क को कमजोर करने, उनके सप्लाई चैन और स्थानीय समर्थन को खत्म करने पर विचार किया गया। साथ ही नक्सलियों को मुख्यधारा में लाने के लिए आत्मसमर्पण नीति को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें: CG Electricity Tariff Hearing: छत्तीसगढ़ में बिजली टैरिफ पर जनसुनवाई 17 से 20 फरवरी तक, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से लिए जाएंगे सुझाव

गांवों में विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर 

नक्सल प्रभावित इलाकों में सड़क, संचार, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने को लेकर भी बैठक में सहमति बनी। सरकार का मानना है कि विकास से ही नक्सलवाद की जड़ कमजोर होगी।

नया रायपुर में हुई उच्चस्तरीय बैठक

नया रायपुर स्थित होटल में आयोजित बैठक में बस्तर को आदिवासी संभाग के रूप में विकसित करने पर भी चर्चा हुई। इस दौरान केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय पर बल दिया गया।

यह भी पढ़ें: मोबाइल दुकान खोलने का सपना बना ठगी की वजह: 19 साल का साइबर ठग रायपुर में गिरफ्तार, ऑनलाइन लोन के नाम पर लाखों की हेराफेरी

देशभर के वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में केंद्रीय गृह सचिव, आईबी निदेशक, गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, एनआईए के महानिदेशक और छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, झारखंड व तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ के धार्मिक नक्शे में बड़ा बदलाव: दामाखेड़ा का नाम बदला, अब कहलाएगा कबीर धर्म नगर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की थी घोषणा





यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article