Advertisment

छत्तीसगढ़ के धार्मिक नक्शे में बड़ा बदलाव: दामाखेड़ा का नाम बदला, अब कहलाएगा कबीर धर्म नगर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की थी घोषणा

Damakheda Name Change: छत्तीसगढ़ सरकार ने बलौदाबाजार जिले के सिमगा तहसील स्थित ग्राम दामाखेड़ा का नाम बदलकर कबीर धर्म नगर, दामाखेड़ा कर दिया है। अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित हो चुकी है और निर्णय अब लागू हो गया है।

author-image
Shantanu Singh
sadsdaas

Damakheda Name Change: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के धार्मिक और सांस्कृतिक मानचित्र में एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए बलौदाबाजार जिले की सिमगा तहसील स्थित ग्राम दामाखेड़ा का नाम बदल दिया है।

Advertisment

अब यह ग्राम कबीर धर्म नगर, दामाखेड़ा के नाम से जाना जाएगा। इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है, जो छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित हो चुकी है।

मंत्रिपरिषद के फैसले के बाद लागू हुआ निर्णय

सरकारी जानकारी के मुताबिक, ग्राम दामाखेड़ा के नाम बदलने का फैसला 4 जून 2025 को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया था। जिसके बाद केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय से जरूरी मंजूरी मिली।

सभी प्रशासनिक और कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने 5 फरवरी 2026 को नाम परिवर्तन की अधिसूचना जारी की, जिससे यह फैसला विधिवत लागू हो गया है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: भोपाल के 59 से अधिक इलाकों में बिजली कटौती: हमीदिया रोड, मालवीय नगर, मनुआभान टेकड़ी समेत अन्य क्षेत्र होंगे प्रभावित

कबीर पंथ के अनुयायियों का प्रमुख आस्था केंद्र

दामाखेड़ा न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश में कबीर पंथ के अनुयायियों के लिए एक प्रमुख आस्था केंद्र के रूप में प्रसिद्ध है। यहां हर वर्ष विश्व प्रसिद्ध सतगुरु कबीर संत समागम मेला आयोजित होता है, जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु, संत और महात्मा शामिल होते हैं। यह स्थल लंबे समय से कबीर साहेब की शिक्षाओं और विचारों का केंद्र रहा है।

यह भी पढ़ें: 'थोड़ा बहुत करप्शन हर जगह चलता है..' मंत्री करण वर्मा का एक और विवादित बयान

Advertisment

लंबे समय से उठ रही थी नाम परिवर्तन की मांग

स्थानीय लोगों और कबीर पंथ के अनुयायियों द्वारा ग्राम का नाम धार्मिक पहचान के अनुरूप रखने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। श्रद्धालुओं का मानना था कि दामाखेड़ा का नाम कबीर धर्म नगर होने से इस पवित्र स्थल की पहचान और अधिक सशक्त होगी और इसकी धार्मिक गरिमा को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Breaking News Live Update 7 February: USA ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी चुनी, भारत को बैटिंग का न्यौता

मुख्यमंत्री ने संत समागम में की थी घोषणा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दामाखेड़ा पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध सतगुरु कबीर संत समागम मेले में भाग लिया था। इसी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंच से ग्राम दामाखेड़ा का नाम बदलकर कबीर धर्म नगर, दामाखेड़ा करने की घोषणा की थी।

Advertisment

संत समाज और श्रद्धालुओं में खुशी

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद संत समाज और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया था। अब अधिसूचना जारी होने के साथ ही यह निर्णय पूरी तरह लागू हो गया है। माना जा रहा है कि नाम परिवर्तन से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और कबीर पंथ से जुड़े इस प्रमुख तीर्थ स्थल को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक पहचान मिलेगी।

यह भी पढ़ें: यहां अपनों की मृत्यु पर शिवलिंग किये जाते हैं दान... जंगमबाड़ी मठ की अनोखी परंपरा। Varanasi News

chhattisgarh government Chhattisgarh Government Action Balodabazar News vishnudev sai
Advertisment
चैनल से जुड़ें