Advertisment

छत्तीसगढ़ के IPS ध्रुव गुप्ता का कद बढ़ा: केंद्र में IG रैंक पर इम्पैनल, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश, 13 अधिकारियों की सूची में शामिल

IPS Dhruv Gupta IG Empanelment: छत्तीसगढ़ कैडर के 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी ध्रुव गुप्ता को केंद्र सरकार ने IG रैंक पर इम्पैनल किया है। वर्तमान में रायपुर में IG CID पदस्थ गुप्ता अब केंद्र प्रतिनियुक्ति पर जाने पर इंस्पेक्टर जनरल रैंक में तैनात किए जाएंगे।

author-image
Shantanu Singh
एडिट
ips dhruv gupta

IPS Dhruv Gupta IG Empanelment: केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने देशभर के विभिन्न कैडरों के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को केंद्र सरकार में इंस्पेक्टर जनरल (IG) रैंक पर इम्पैनल करने का आदेश जारी किया है। देशभर के कुल 13 आईपीएस अधिकारियों को IG रैंक पर इम्पैनल किया गया है। इनमें छत्तीसगढ़ कैडर के 2005 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ध्रुव गुप्ता भी शामिल हैं। वर्तमान में वे पुलिस मुख्यालय रायपुर में आईजी सीआईडी के पद पर पदस्थ हैं।

Advertisment

कौन हैं IPS ध्रुव गुप्ता

ध्रुव गुप्ता छत्तीसगढ़ कैडर के 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और मूल रूप से दिल्ली के निवासी हैं। उनका जन्म 2 मई 1980 को हुआ। उन्होंने अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की और संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय पुलिस सेवा में चयनित हुए।

अपने सेवा करियर की शुरुआत उन्होंने अविभाजित बिलासपुर जिले में प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी के रूप में की, जहां वे गौरेला थाना प्रभारी रहे। इसके बाद बिलासपुर सिविल लाइन में सीएसपी तथा महासमुंद जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य किया।

यह भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal 19 February 2026: मेष राशि वालों को मिलेगी खुशी, वृष राशि वालों को होगा धनलाभ, मिथुन-कर्क दैनिक राशिफल

Advertisment

वे छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की सातवीं वाहिनी भिलाई में सेनानी के पद पर भी पदस्थ रहे। बाद में वे लंबे समय तक इंटेलिजेंस ब्यूरो में प्रतिनियुक्ति पर रहे। आईबी में सेवाकाल के दौरान राज्य सरकार ने उन्हें डीआईजी से आईजी पद पर प्रोफार्मा प्रमोशन प्रदान किया था।

मई 2025 से वे पुलिस मुख्यालय रायपुर में आईजी सीआईडी के पद पर कार्यरत हैं। साथ ही उन्हें CCTNS/एससीआरबी और तकनीकी सेवाओं का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। उनकी पहचान ईमानदार, प्रोफेशनल और तकनीकी दक्ष अधिकारी के रूप में की जाती है।

गृह मंत्रालय के आदेश में क्या कहा गया

गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि IG रैंक पर इम्पैनलमेंट का निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली नियुक्ति समिति (ACC) द्वारा गृह मंत्रालय के प्रस्ताव पर लिया गया है। पुलिस-I डिवीजन (IPS-IV सेक्शन) द्वारा जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों का चयन विभिन्न समीक्षा श्रेणियों के आधार पर किया गया है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: बुरहानपुर के बोरी बुजुर्ग गांव में हादसा: कुआं खोदते समय धंसी मुंडेर, पिता के साथ गिरे दो मासूम, 5 साल की बच्ची की मौत

IG इम्पैनलमेंट का क्या मतलब है

केंद्र में IG इम्पैनलमेंट का अर्थ है कि संबंधित अधिकारी भविष्य में यदि केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर जाते हैं तो उन्हें इंस्पेक्टर जनरल रैंक पर पदस्थ किया जाएगा। यह वरिष्ठता, सेवा रिकॉर्ड और अनुभव के आधार पर दिया जाने वाला महत्वपूर्ण प्रशासनिक दर्जा माना जाता है।

ध्रुव गुप्ता के IG इम्पैनलमेंट को छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है और इसे राज्य कैडर की क्षमता की राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता के रूप में देखा जा रहा है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: यौन अपराध मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: पलटा इलहबाद हाई कोर्ट का फैसला, जजों के लिए नई गाइडलाइन बनेगी

ips  druvयह भी पढ़ें: भागवत से सीएम योगी की मुलाकात: यूपी में बढ़ी सियासी हलचल, बंद कमरे में 35 मिनट की चर्चा, 2027 चुनाव को लेकर अटकलें तेज

IPS
Advertisment
चैनल से जुड़ें