Advertisment

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर तेज, 7 दिन तक शुष्क रहेगा मौसम, रायपुर में सुबह धुंध के आसार

छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है और तापमान में भी बड़ा बदलाव नहीं होगा। रायपुर में सुबह के समय हल्की धुंध रहने का अनुमान है।

author-image
Shantanu Singh
chattisgarh weather update

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में 7 मार्च की सुबह मौसम सामान्य और शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश या किसी प्रकार की चेतावनी की स्थिति नहीं है और अधिकतम तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। 

Advertisment

Screenshot 2026-03-06 235929

अगले 7 दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 6 मार्च से 12 मार्च तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस अवधि में कहीं भी वर्षा की संभावना नहीं जताई गई है और किसी तरह की मौसम चेतावनी भी जारी नहीं की गई है। 

यह भी पढ़ें: बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: रजिस्ट्रार अटैचमेंट आदेश निरस्त, गैर विश्वविद्यालय पोस्टिंग पर रोक

तापमान में बड़े बदलाव के संकेत नहीं

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले सात दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से कुछ अधिक दर्ज किया जा रहा है। 

Advertisment

यह भी पढ़ें: रायगढ़ में पुलिस कस्टडी में मौत से हंगामा: मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, थाना प्रभारी लाइन अटैच, NH 49 पर चक्काजाम

रायपुर में सुबह हल्की धुंध की संभावना

रायपुर शहर के लिए जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 से 72 घंटों के दौरान हल्की धुंध रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 21 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ सरकार का ठेकेदारों को आल्टीमेटम: अफसरों पर भी होगी कारवाई, जानें किस बात पर होंगे ब्लैकलिस्ट

Advertisment

प्रदेश में कहां कितना रहा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार हाल ही में प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल प्रदेश में उत्तर ओडिशा क्षेत्र में बने चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव सीमित है, इसलिए आने वाले दिनों में मौसम सामान्य और शुष्क बने रहने की संभावना है। 

Screenshot 2026-03-06 235939

यह भी पढ़ें: भोपाल पुलिस की वॉर्निंग: सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करने से पहले पढ़ लें ये नियम, नहीं तो खानी पड़ सकती है जेल की हवा

Advertisment
CG weather update
Advertisment
चैनल से जुड़ें