Advertisment

छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिज़ाज: 15 जनवरी के बाद फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड, उत्तरी इलाकों में शीतलहर का असर बरकरार

छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले तीन दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। प्रदेश में एक बार फिर कड़ाके की ठंड और शीतलहर की वापसी के आसार हैं।

author-image
Harsh Verma
CG Cold Wave Alert

CG Cold Wave Alert

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ के सभी इलाकों में मंगलवार को मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से वातावरण में नमी युक्त हवाएं आ रही हैं, जिसके चलते अगले तीन दिनों तक मौसम में ठहराव की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान न तो तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिलेगी और न ही इसमें खास बढ़ोतरी के संकेत हैं। यानी फिलहाल ठंड अपने मौजूदा स्तर पर बनी रह सकती है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Bastar Pandum 2026: जगदलपुर में होने वाले बस्तर पंडुम महोत्सव की तारीख बदली

उत्तरी छत्तीसगढ़ में ठंड का सबसे ज्यादा असर

प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में ठंड का कहर लगातार जारी है। खासतौर पर बलरामपुर-रामानुजगंज और सरगुजा जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान यहां न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। सुबह और रात के समय सर्द हवाओं ने जनजीवन को काफी प्रभावित किया है।

अंबिकापुर सबसे ठंडा, दुर्ग सबसे गर्म

बीते चौबीस घंटे के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 4.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं दूसरी ओर सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का असर अलग-अलग रूप में दिखाई दे रहा है।

Advertisment

दक्षिणी और मध्य इलाकों की स्थिति

दक्षिणी छत्तीसगढ़ में भी तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। दंतेवाड़ा और बस्तर क्षेत्र में रात के तापमान में कमी आई है, हालांकि यहां ठंड का असर उत्तरी इलाकों जितना तीव्र नहीं है। वहीं मध्य छत्तीसगढ़ में फिलहाल सर्द हवाओं से कुछ राहत महसूस की जा रही है और हालात सामान्य बने हुए हैं।

15 जनवरी के बाद फिर बढ़ेगी ठंड

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले तीन दिन तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद हवा की दिशा बदलने से एक बार फिर ठंड का असर बढ़ेगा। 15 जनवरी के बाद रात का तापमान सामान्य से नीचे जा सकता है और कई इलाकों में शीतलहर की स्थिति लौटने की संभावना है। सीमावर्ती क्षेत्रों में भले ही पाला जमने की स्थिति में थोड़ी राहत है, लेकिन ठंड से पूरी तरह निजात मिलने के आसार फिलहाल नहीं हैं।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में बुधवार सुबह धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार यहां न्यूनतम तापमान करीब 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। दिन में हल्की धूप लोगों को कुछ राहत दे सकती है, लेकिन सुबह-शाम ठंड का असर बना रहेगा।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Mahadev Satta App Case Update: ईडी की बड़ी कार्रवाई 21.45 करोड़ रुपये की चल अचल संपत्तियां अटैच, अब तक 2,621 करोड़ जब्त

chhattisgarh weather update
Advertisment
चैनल से जुड़ें