Advertisment

CG Weather Update 11 Febuary 2026: मौसम बना हुआ जस का तस, हल्की ठंड बरकरार, धीरे धीरे बढ़ रहा है तापमान, दुर्ग का पारा 31 डिग्री पार

CG Weather Update 11 Febuary 2026: छत्तीसगढ़ में 11 फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा। IMD के अनुसार अगले सात दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। रायपुर में सुबह धुंध छाए रहने की संभावना है, जबकि बारिश की कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है।

author-image
Shantanu Singh
WEATHER UPDATES

CG Weather Update 11 Febuary 2026:  छत्तीसगढ़में 11 फरवरी 2026 को मौसम शुष्क बना रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग, रायपुर मौसम केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में अगले सात दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। 

Advertisment

बारिश की कोई चेतावनी नहीं

IMD के अनुसार 11 फरवरी को पूरे प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। सभी जिलों के लिए मौसम शुष्क (Dry) रहने का अनुमान है और किसी भी तरह की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। 

यह भी पढ़ें:  CG CRIME NEWS: बॉयफ्रेंड की मौत की खबर सुन नाबालिग गर्लफ्रेंड ने की आत्महत्या, छह महीने पहले घर से भागे थे दोनों

रायपुर में धुंध का असर

राजधानी रायपुर में सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15–16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 

Advertisment

यह भी पढ़ें: रेल्वे ने दिया एक और बड़ा झटका: 12 ट्रेनें की रद्द, ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक करने की घोषणा, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग के यात्रियों बढ़ी परेशानी

प्रदेश के प्रमुख तापमान

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक हालिया आंकड़ों में प्रदेश में सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 31.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

ठंड का हल्का असर बरकरार

हालांकि दिन के तापमान में हल्की गर्मी महसूस की जा रही है, लेकिन रात और सुबह के समय ठंड का असर अभी भी बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और ऊपरी वायुमंडल में पछुआ हवाओं के चलते फिलहाल तापमान स्थिर रहने की स्थिति बनी हुई है। 

Advertisment

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा: अंकित आनंद बने CRDA के पहले CEO, रायपुर,नवा रायपुर,दुर्ग,भिलाई को एक प्राधिकरण में जोड़ा गया

किसानों और आम लोगों के लिए राहत

मौसम के स्थिर रहने से किसानों को खेतों में कामकाज में राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, बारिश न होने से दैनिक जनजीवन भी सामान्य रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:  आयात पर टिकी है देश की थाली: दालों के मामले में भारत अब भी आत्मनिर्भर नहीं, गरीब और मध्यम वर्ग की थाली से गायब होती दाल

Advertisment
CG weather update CG news CG weather update
Advertisment
चैनल से जुड़ें