Advertisment

छत्तीसगढ़ के बलोद का अनोखा गांव: जहां शराब पीने पर 10000, चुगली करने पर 5001 का जुर्माना

CG News: बलोद जिले के मेढकी गांव में चुगली करने पर 5001 और शराब पीने पर 10000 लगता है जुर्माना, गांव में शांति के माहौल को बनाए रखने के लिए लिया है। जानें क्या है पूरा मामला।

author-image
Shantanu Singh
cg news 5000 fine on chugli

CG News:छत्तीसगढ़ के बलोद जिले का एक गांव इन दिनों फिर से सुर्खियां बटोर रहा है, बता दें गांव का नाम मेढकी है जहां एक फैसला लिए जाने के बाद से यह लगातार चर्चाओं में बना हुआ है, दरअसल गांव वालों ने सामूहिक बैठक कर चुगली करने वालों के खिलाफ 5001 का जुर्माना लगाया है, गांव वालों ने यह फैसला गाँव में शांति के माहौल को बनाए रखने के लिए लिया है। साथ ही गांव में पहले शराब पीने को लेकर भी जुर्माना लगया जाता है। 

Advertisment

क्या है पूरा मामला 

बताया जा रहा है की गांव में कुछ हफ्ते पहले चुगली के कारण दो पक्षों के बीच किसी बात को चलते विवाद हो गया था। जिसका कारण सामूहिक जगह पर एक दूसरे के खिलाफ की गई टिप्पणियों और एक दूसरे के खिलाफ की गई बातों ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने बैठक कर चुगली करने पर 5001 रुपये का जुर्माना तय किया। 

यह भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से 20 मार्च तक: 24 को पेश होगा 2026-27 का बजट, धर्म स्वातंत्र्य और लोक सुरक्षा विधेयक पर होगी चर्चा

शांति, सौहार्द और आपसी सामंजस्य 

गांव वालों के का कहना है की उन्होंने यह फैसला गांव में शांति, सौहार्द और आपसी सामंजस्य को बनाए रकने के लिए लिए है, सरपंच मंजूलता परस साहू, ग्राम पटेल होरी लाल गजपाल, ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, समाजसेवी धनराज साहू और चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि, गांव का माहौल खराब न हो और आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए ये फैसला लिया गया है। 

Advertisment

यह भी पढ़ें:  Holi Special Train:  26 फरवरी से होली स्पेशल के रूप चलेगी पटना एक्सप्रेस, रेलवे महू से पटना के बीच चलाएगा यह ट्रेन, एक महीने मिलेगी सुविधा

वहीं गाँव वालों का कहना है, कुछ लोग एक दूसरे की चुगली कर विवाद के हालात पैदा कर रहे थे। जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा था। इसी को मद्दे नजर रख कर गाँव वालों ने अपने स्तर पर नियम बनाकर अनिवार्य ररो से लागू किया है। 

शराब पीने पर 10000 का जुर्माना 

बता दें, गांव में पहले से शराब को लेकर सख्त नियम बनाया गया था, जिसमें सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया  जाता है वहीं ऐसे व्यक्ति की सूचना देने वाले को इनाम दे कर सम्मानित किया जाता है। 

Advertisment

साथ ही, जुर्माने की जमा की गई राशि को गांव के विकास कार्यों में खर्च किया जाता है, इसके साथ ग्रामीण हर महीने इन नियमों की समीकहा भी करते हैं। 

यह भी पढ़ें:  Breaking News Live Update 21 February: AI सम्मिट में प्रदर्शन पर अखिलेश की प्रतिक्रिया - विदेशी मेहमानों के सामने हंगामा ठीक नहीं

नो कमेंट्स प्लीज! 

जिले के कलेक्टर अजय किशोर का कहना है की गांव वाले अपने स्तर पर गाँव की बेहतरी और माहौल शांत करने के उद्देश्य से ऐसा निर्णय लिया होगा । यह गांव समिति का अपना कानून है इस पर हम कोई कमेन्ट नहीं कर सकते। 

Advertisment

यह भी पढ़ें:  MP में सियासी संग्राम: AI समिट विवाद पर BJYM और कांग्रेस आमने-सामने, इंदौर में पथराव, भोपाल में उखाड़े होर्डिंग्स, ग्वालियर में भी प्रदर्शन

CG news
Advertisment
चैनल से जुड़ें