Advertisment

मार्च की शुरुआत के साथ बढ़ी गर्मी: राजनांदगांव 39°C के साथ सबसे गर्म, अगले 4 दिन नहीं मिलेगी राहत

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर बढ़ने लगा है। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 39°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक मौसम शुष्क रहने और तापमान सामान्य से ज्यादा रहने का अनुमान जताया है।

author-image
Shantanu Singh
cg weather

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है।

Advertisment

तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण दिन के समय लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और आने वाले चार दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

राजनांदगांव सबसे गर्म जिला

मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान राजनांदगांव में दर्ज किया गया है। यहां पारा 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो अंबिकापुर में 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

यह भी पढ़ें:MP Police: एमपी के पुलिस ट्रेनिंग स्कूलों में गूंजेगा दक्षिणामूर्ति स्तोत्र: रामचरितमानस और गीता के बाद नई पहल, 'हमदर्द' बनेंगे पुलिसकर्मी

Advertisment

प्रदेशभर में नहीं हुई बारिश

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटों में पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना रहा। किसी भी जिले में बारिश दर्ज नहीं की गई। साफ आसमान और तेज धूप की वजह से दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जिससे लोगों को गर्मी का असर ज्यादा महसूस हो रहा है।

निम्न दबाव रेखा का असर नहीं

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक झारखंड, छत्तीसगढ़ और विदर्भ से होते हुए बिहार से मराठवाड़ा तक समुद्र तल से लगभग 0.9 किलोमीटर ऊपर एक निम्न दबाव रेखा बनी हुई है। हालांकि फिलहाल इस सिस्टम का प्रदेश के मौसम पर कोई खास असर नहीं पड़ रहा है, इसलिए बारिश की संभावना कम है और मौसम शुष्क बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: MP में खाकी फिर दागदार: बड़वानी में SI और कॉन्स्टेबल रिश्वत लेते अरेस्ट, सुसाइड के पुराने केस में डर दिखाकर मांग रहे थे घूस

Advertisment

अगले चार दिन ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक प्रदेश में तापमान लगभग इसी स्तर पर बना रह सकता है। अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को अभी कुछ दिनों तक तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: CG BJP News: बीजेपी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, संभाग प्रभारी और कार्यसमिति घोषित, देखें पूरी लिस्ट

रायपुर में हल्की धुंध की संभावना

राजधानी रायपुर के लिए जारी स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार 10 मार्च को सुबह के समय हल्की धुंध देखी जा सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: MP Congress Nagar Adhyaksh List: मध्यप्रदेश कांग्रेस ने की 26 नगर अध्यक्षों के नामों की घोषणा, जानें किस-किसको मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

CG weather update
Advertisment
चैनल से जुड़ें