/bansal-news/media/media_files/2026/02/07/sfdgaaaa-2026-02-07-23-28-53.jpg)
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम साफ और ठंडा बना रहेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 8 फरवरी को भी प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा।
मौसम विभाग ने बताया है कि राज्य में इस समय कोई ऐसा बड़ा मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं है, जिससे बारिश हो सके। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ जरूर बना हुआ है, लेकिन उसका असर छत्तीसगढ़ पर नहीं पड़ेगा। इसलिए पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।
तापमान में क्या होगा बदलाव
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। वहीं अधिकतम तापमान अगले सात दिनों तक लगभग एक जैसा रहने की संभावना है।
कहां कितना रहा तापमान
पिछले 24 घंटों में प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 32 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रहा। रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
8 से 13 फरवरी तक मौसम साफ
मौसम विभाग के सात दिन के पूर्वानुमान के मुताबिक 8 फरवरी से 13 फरवरी तक पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम साफ रहेगा। कहीं भी बारिश या मौसम से जुड़ी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। सुबह के समय हल्की धुंध दिखाई दे सकती है, लेकिन दिन में मौसम साफ रहेगा।
लोगों के लिए सलाह
मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि सुबह और रात में हल्की ठंड बनी रह सकती है। बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाव रखना चाहिए और मौसम की ताजा जानकारी पर ध्यान देना चाहिए।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us