Advertisment

भ्रष्ट अफसरों पर बरसे मंत्री करण सिंह वर्मा: राजगढ़ में बोले- जो रिश्वत ले वह राष्ट्रद्रोही, बेईमान आदमी कहीं भी हो अपनी आदत नहीं छोड़ता

मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त तेवर अपनाते हुए रिश्वत लेने वालों को 'राष्ट्रद्रोही' करार दिया है। उन्होंने राजगढ़ में कहा कि बेईमान आदमी मंत्री या तहसीलदार बन जाए, आदत नहीं छोड़ता।

author-image
Vikram Jain
mp revenue minister karan singh varma statement corruption bribes rajgarh hindi news zvj

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा।

MP Minister Karan Singh Varma Statement: मध्यप्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा अपने बयान को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने राजगढ़ में एक संबोधन के दौरान भ्रष्टाचार और सरकारी तंत्र की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला। मंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो रिश्वत लेता है, वह देश के साथ गद्दारी करता है। साथ ही, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि 'थोड़ा बहुत तो हर जगह चलता है', लेकिन आदतन बेईमान व्यक्ति कभी नहीं सुधरता। उन्होंने दावा किया कि वे अब तक कई तहसीलदारों को भ्रष्टाचार और लापरवाही के लिए सस्पेंड कर चुके हैं। अब मंत्री के बयान के बाद प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

Advertisment


अपनी आदत नहीं छोड़ता बेईमान आदमी

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने राजगढ़ में अधिकारियों की कार्यशैली और भ्रष्टाचार को लेकर ऐसी बातें कही हैं, जिसने चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। मंत्री वर्मा ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि बेईमान व्यक्ति किसी भी पद पर बैठ जाए, उसकी प्रवृत्ति नहीं बदलती। उन्होंने कहा कि थोड़ा बहुत हर जगह चलता है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "बेईमान आदमी को चाहे आप मंत्री बना दें, तहसीलदार, इंजीनियर या मजदूर बना दें, वह अपनी आदत नहीं छोड़ता। जिस तरह एक मजदूर जर्दा खाते वक्त पांच बार थूकता है, ठीक वैसे ही बेईमान अपनी हरकतें नहीं छोड़ता।" मंत्री ने आगे कहा कि वे अब तक आठ चुनाव जीत चुके हैं और जनता ने उन पर भरोसा किया है। उन्होंने खुद को एक गांव का किसान बताते हुए कहा कि उनका मन कभी रिश्वत लेने का नहीं करता।

रिश्वत लेने वाला है राष्ट्रद्रोही

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बोलते हुए मंत्री करण सिंह वर्मा ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति रिश्वत लेता है, वह राष्ट्रद्रोही है, चाहे वह मैं हूं या कोई और। उन्होंने यह भी बताया कि वे कई जिलों में भ्रष्ट तहसीलदारों को सस्पेंड कर चुके हैं। राजगढ़, आष्टा, सिवनी और कई अन्य स्थानों पर उन्होंने लापरवाही और रिश्वतखोरी के चलते तत्काल एक्शन लिया है।

Advertisment

कलेक्टर कहते हैं ठीक कर देंगे

मंत्री वर्मा ने अधिकारियों के बचाव करने के तरीके पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा, "कलेक्टर पहले ही बोल देते हैं कि साहब, थोड़ी बहुत गलती हो तो ठीक कर देंगे, लेकिन मैं कहता हूं कि ईमानदारी से राष्ट्रभक्ति के साथ काम करें।" अपनी सादगी का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि वे इंदौर जैसे शहरों में सर्किट हाउस का नाश्ता-चाय नहीं लेते। उन्होंने कहा, "मैं अपने खाने के लिए रोटी घर से बांधकर लाया हूं। जरूरत पड़ी तो किसी सरपंच से मांग लूंगा, लेकिन सरकारी सुविधाओं पर निर्भर नहीं रहूंगा।"

लाड़ली बहनों को दी थी चेतावनी, फिर पलटे

बता दें कि इससे पहले 5 फरवरी को सीहोर में मंत्री वर्मा ने लाड़ली बहना योजना के लाभार्थियों को यह कहकर चौंका दिया था कि जो बहनें सरकारी कार्यक्रम में नहीं आएंगी, उनके नाम काट दिए जाएंगे। हालांकि, विवाद बढ़ने पर उन्होंने सफाई दी थी कि यह योजना बहनों के सम्मान के लिए है और इसे कोई बंद नहीं कर सकता।

BJP Minister Karan Singh Verma, Karan Singh Varma Statement, MP Revenue Minister Minister Karan Singh Varma, Corruption in MP, Rajgarh News, Karan Singh Varma Bribe Statement, MP Government News, Rishwat, MP News Corrupt officers are traitors

Advertisment
BJP Minister Karan Singh Verma Karan Singh Varma Statement MP Revenue Minister Minister Karan Singh Varma Rajgarh News Corruption in mp Karan Singh Varma Bribe Statement Corrupt officers are traitors mp government news MP news rishwat
Advertisment
चैनल से जुड़ें