Advertisment

CG Weather Update 9 Febuary 2026: ठंड से मिल सकती है राहत, धीरे-धीरे बढ़ेगा तापमान, राजधानी में छाई रही धुंध

CG Weather Update 9 Febuary 2026: छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल हल्का ठंडा बना रहेगा अगले सात दिनों में ठंड से मिल सकती हैराहत, उसके बाद धीरे-धीरे बढ़ेगी गर्मी, बीते 24 घंटों में अम्बिकापुर में सबसे ठंडी रात।

author-image
Shantanu Singh
haan yeh sah

CG Weather Update 9 Febuary 2026: छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल हल्का ठंडा बना रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार प्रदेश में अगले सात दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Advertisment

न्यूनतम तापमान में अगले 24 घंटे में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद आगामी 2 से 4 दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। अधिकतम तापमान में भी अगले सात दिनों तक किसी बड़े परिवर्तन की संभावना नहीं जताई गई है।

यह भी पढ़ें:  स्वास्थ्य सेवाओं की गड़बड़ी: गरियाबंद में निजी अस्पताल की लापरवाही से युवक की मौत, ऑक्सीजन खत्म होने का आरोप, परिजनों का हंगामा

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर भारत के ऊपर सक्रिय सबट्रॉपिकल वेस्टरली जेट स्ट्रीम का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर देखा जा रहा है, जिसके चलते फिलहाल शुष्क मौसम की स्थिति बनी हुई है।

Advertisment

अंबिकापुर में सबसे ठंडी रात

IMD द्वारा जारी मौसम सारांश के अनुसार राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

अन्य प्रमुख शहरों की बात करें तो

रायपुर (लालपुर) में अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री और न्यूनतम 14.5 डिग्री रहा, माना एयरपोर्ट में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री दर्ज किया गया। बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री, दुर्ग में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम 12.2 डिग्री दर्ज हुआ, राज्य के अधिकांश हिस्सों में आर्द्रता का स्तर सामान्य बना हुआ है और कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई।

यह भी पढ़ें:  गरियाबंद के पीएम श्री स्कूल में बवाल: महिला प्रिंसिपल की बहाली का विरोध, टीचरों ने डीईओ से की शिकायत, रील वायरल होने से बढ़ा विवाद

Advertisment

रायपुर में हल्की धुंध के आसार

मौसम विभाग ने रायपुर शहर के लिए अगले 24 घंटे का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि 8 फरवरी को हल्की धुंध (हैज़) देखी जा सकती है। राजधानी में अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है।

7 दिन का मौसम पूर्वानुमान 

IMD की सात दिवसीय मौसम तालिका के अनुसार 8 फरवरी से 14 फरवरी तक पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहेगा। इस बीच में किसी भी प्रकार की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। यानी न तो बारिश की संभावना है और न ही किसी तरह की मौसम संबंधी चेतावनी।

ठंड से राहत, धीरे-धीरे बढ़ेगी गर्मी

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार न्यूनतम तापमान में संभावित बढ़ोतरी के साथ ही ठंड से धीरे-धीरे राहत मिलने लगेगी। हालांकि सुबह और रात के समय ठंड बनी रह सकती है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Advertisment

यह भी पढ़ें:  अयोध्या की सरयू नदी में SSI का शव: 3 दिन पहले बस्ती से लापता हुए थे अजय कुमार गौड़, सुसाइड या हत्या ?

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि सुबह-शाम ठंड को देखते हुए सावधानी बरतें, बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखें और मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखें।

यह भी पढ़ें:  इंदौर में बीजेपी नेता की दबंगई: समझौते के 20 दिन बाद फिर खूनी संघर्ष, 2 युवकों पर किया जानलेवा हमला, स्कॉर्पियो में तोड़फोड़

Advertisment

CG Weather Update hindi news CG weather update CG news CG weather update
Advertisment
चैनल से जुड़ें