Advertisment

छत्तीसगढ़ में मौसम बदलेगा मिजाज: तीन दिन हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना, फिर बढ़ेगा तापमान

CG WEATHER UPDATE 26 FEBUARY: छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है। इसके बाद मौसम शुष्क रहेगा और तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ेगा। रायपुर सहित कई शहरों में आसमान साफ रहने की संभावना है।

author-image
Shantanu Singh
CG Weather Update

CG WEATHER UPDATE 26 FEBUARY: छत्तीसगढ़ के मौसम पर बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और चक्रवाती परिसंचरण का असर देखने को मिल रहा है।

Advertisment

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना सिस्टम धीरे-धीरे पूर्व दिशा की ओर बढ़ते हुए कमजोर होगा, लेकिन इसके प्रभाव से प्रदेश के मौसम में हल्का बदलाव बना रहेगा।  इसके साथ ही पश्चिम बंगाल और ओडिशा तट से सटे क्षेत्र में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जो मौसम की गतिविधियों को प्रभावित कर रहा है। 

weather

यह भी पढ़ें: भोपाल में साध्वी रंजना दीदी पर हमला: गाड़ी टकराने को लेकर हुआ विवाद, RSS और विहिप कार्यकर्ताओं का थाने पर प्रदर्शन

हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। यह स्थिति विशेष रूप से दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में देखने को मिल सकती है।

Advertisment

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि स्थानीय स्तर पर बादल बनने और नमी की उपलब्धता के कारण छिटपुट वर्षा की स्थिति बन रही है। लोगों को खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें: UP Govt Employees Salary Date: उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को 1 तारीख से पहले मिलेगी सैलरी, जानें अकाउंट में किस दिन आएंगे पैसे

2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी

प्रदेश में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। न्यूनतम तापमान में अगले सात दिनों तक विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। तापमान बढ़ने से दिन में हल्की गर्मी महसूस होगी, जबकि सुबह और रात का मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा।

Advertisment

रायपुर: हल्के बादल संभव

राजधानी रायपुर में आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है, हालांकि दोपहर या शाम के समय आंशिक बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान लगभग 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इसी तरह बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और जगदलपुर में भी मौसम साफ रहने के साथ हल्के बादल छाने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें: बालोद के डौंडी में पुल से गिरी स्कूल वैन: 7 साल की वेदांशी की मौत, 13 से अधिक बच्चे घायल, ड्राइवर को लेकर उठे सवाल और जांच शुरू

बीते 24 घंटों का मौसम सारांश 

शुष्क प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.7°C में वहीं सबसे कम न्यनूतम तापमान 11.9°C अम्बिकापुर में दर्ज किया गया।

Advertisment

WEATHER UPDATE

लोगों के लिए सावधानी और सलाह

गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें और मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग कम करें। किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे मौसम अपडेट पर नजर रखें और खेतों में कार्य करते समय सतर्क रहें। मौसम में बदलाव के साथ स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतना भी जरूरी है।

यह भी पढ़ें: MP Police Transfer List: मध्यप्रदेश पुलिस में ट्रांसफर, 2 इंस्पेक्टर और 6 कार्यवाहक इंस्पेक्टर इधर से उधर, देखें लिस्ट

CG weather update
Advertisment
चैनल से जुड़ें