CG Rajya Sabha Election 2026: छत्तीसगढ़ की 2 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, 16 मार्च को मतदान, 20 मार्च तक पूरी होगी प्रक्रिया

CG Rajya Sabha Election 2026: छत्तीसगढ़ की 2 राज्यसभा सीटों पर चुनाव के लिए कार्यक्रम घोषित हो गया है। 26 फरवरी से नामांकन शुरू होंगे, 16 मार्च को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना होगी। 20 मार्च तक पूरी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। 90 विधायक मतदान करेंगे।

Rajya Sabha Election 2026

CG Rajya Sabha Election 2026: भारत निर्वाचन आयोग ने अप्रैल 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले राज्यसभा सदस्यों की रिक्त सीटों को भरने के लिए द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा कर दी है। इस चुनाव प्रक्रिया के तहत देश के 10 राज्यों की कुल 37 सीटों पर निर्वाचन कराया जाएगा।

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की 5 सीटों में से 2 सदस्य कवि तेजपाल सिंह तुलसी और फूलो देवी नेताम का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है, जिसके चलते इन सीटों पर चुनाव कराया जाएगा।

चुनाव कार्यक्रम जारी

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 26 फरवरी 2026 को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन पत्र 5 मार्च तक जमा किए जा सकेंगे, जबकि 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उम्मीदवार 9 मार्च तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू कर दी जाएगी। संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया 20 मार्च 2026 तक पूरी कर ली जाएगी।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के IPS ध्रुव गुप्ता का कद बढ़ा: केंद्र में IG रैंक पर इम्पैनल, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश, 13 अधिकारियों की सूची में शामिल

नामांकन कहां और कैसे होगा

उम्मीदवार 26 फरवरी से 5 मार्च तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच, सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर, छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन में निर्धारित स्थान पर रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष नामांकन दाखिल कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें: भागवत से सीएम योगी की मुलाकात: यूपी में बढ़ी सियासी हलचल, बंद कमरे में 35 मिनट की चर्चा, 2027 चुनाव को लेकर अटकलें तेज

90 विधायक करेंगे मतदान

राज्यसभा चुनाव में राज्य के कुल 90 विधायक अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें भारतीय जनता पार्टी के 54 विधायक, कांग्रेस के 35 विधायक और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का 1 विधायक शामिल है।

मतदान मतपत्र के माध्यम से होगा और विधायकों को वरीयता क्रम अंकित करना होगा। इसके लिए निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंगनी रंग के स्केच पेन का ही उपयोग करना अनिवार्य होगा। किसी अन्य पेन का उपयोग मान्य नहीं होगा।

यह भी पढ़ें: यौन अपराध मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: पलटा इलहबाद हाई कोर्ट का फैसला, जजों के लिए नई गाइडलाइन बनेगी

निष्पक्ष चुनाव के लिए सख्त निगरानी

निर्वाचन आयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की व्यवस्था की है। पूरी चुनाव प्रक्रिया आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप कड़ी निगरानी में संपन्न कराई जाएगी ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

अप्रैल 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले राज्यसभा सदस्यों का राज्यवार विवरण आयोग द्वारा जारी परिशिष्ट में अलग से संलग्न किया गया है। राजनीतिक दृष्टि से यह चुनाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इससे राज्यसभा में राज्यों का प्रतिनिधित्व तय होगा और दलों की संसदीय शक्ति संतुलन पर भी प्रभाव पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: बुरहानपुर के बोरी बुजुर्ग गांव में हादसा: कुआं खोदते समय धंसी मुंडेर, पिता के साथ गिरे दो मासूम, 5 साल की बच्ची की मौत

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article