CG NEWS: पंडरिया नगर पालिका के सीएमओ अभिताभ शर्मा सस्पेन्ड, राजस्व कार्यों में लापरवाही पर कार्रवाई

CG NEWS: छत्तीसगढ़ शासन ने पंडरिया नगर पालिका के सीएमओ अभिताभ शर्मा को संपत्ति कर निर्धारण में लापरवाही और राजस्व वसूली प्रभावित होने पर निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय दुर्ग रहेगा।

एडिट
cg news

CG NEWS: छत्तीसगढ़ शासन ने कबीरधाम जिले की नगर पालिका परिषद पंडरिया के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) अभिताभ शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

समीक्षा बैठक में सामने आई लापरवाही

जारी आदेश के अनुसार 14 जनवरी 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान यह पाया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में दिसंबर 2025 तक संपत्तियों के नए कर निर्धारण का कार्य नहीं किया गया। इसके कारण नगर पालिका की राजस्व वसूली अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच सकी।

यह भी पढ़ें: भोपाल में न्याय यात्रा: स्वास्थ्य कर्मचारी सड़कों पर उतरे, सीएम हाउस के लिए करेंगे कूच, रास्ते पर पुलिस तैनात

शासन ने माना गंभीर कदाचार

शासन ने इस लापरवाही को कर्तव्यों के प्रति उदासीनता मानते हुए गंभीर कदाचार की श्रेणी में रखा है। अधिकारियों के अनुसार संपत्ति कर निर्धारण स्थानीय निकायों की आय का महत्वपूर्ण स्रोत है, जिसमें देरी से वित्तीय व्यवस्था प्रभावित होती है।

आचरण नियमों का उल्लंघन

आदेश में उल्लेख किया गया है कि यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 के विपरीत है। इसी आधार पर छत्तीसगढ़ राज्य नगर पालिका (कार्यपालन/यांत्रिकी/स्वास्थ्य) सेवा भर्ती एवं सेवा शर्तें नियम, 2017 के नियम-33 के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें: Breaking News Live Update 25 February: भोपाल में 30 हजार आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मियों का प्रदर्शन, जेपी अस्पताल परिसर में जुटे कर्मचारी कर रहे नारेबाजी

दुर्ग में रहेगा निलंबन अवधि का मुख्यालय

निलंबन अवधि के दौरान अभिताभ शर्मा का मुख्यालय संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, क्षेत्रीय कार्यालय दुर्ग निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Lucknow IT Raid: लखनऊ में BSP विधायक के घर आयकर का छापा, मायावती के इकलौते MLA हैं उमाशंकर सिंहदिग्विजय की टूटी कसम! राहुल के साथ मंच पर दिखे 'दिग्गी', BJP मंत्री ने कुर्सी के मोह पर घेरा

राजस्व सुधार पर शासन की सख्ती

राज्य शासन नगरीय निकायों में राजस्व सुधार और वित्तीय अनुशासन को लेकर लगातार सख्त रुख अपना रहा है। इस कार्रवाई को स्थानीय निकायों की कार्यप्रणाली में जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: गर्मी से पहले लगाएं ये खूबसूरत पेड़, बगीचे को बना देंगे खुशबूदार

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article