Advertisment

भोपाल में न्याय यात्रा: स्वास्थ्य कर्मचारी सड़कों पर उतरे, सीएम हाउस के लिए करेंगे कूच, रास्ते पर पुलिस तैनात

मध्यप्रदेश संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर बुधवार, 25 फरवरी 2026 को प्रदर्शनकारी भोपाल के जेपी अस्पताल परिसर में जुट रहे हैं। यहां से दोपहर 1 बजे न्याय यात्रा निकाली जाएगी, जो मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच करेगी।

author-image
sanjay warude
MP Outsourced Health Workers Protest 2026

MP Outsourced Health Workers Protest 2026: मध्यप्रदेश के 30 हजार से अधिक आउटसोर्स और संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मोर्चाा खोल दिया है।

Advertisment

मध्यप्रदेश संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर बुधवार, 25 फरवरी 2026 को प्रदर्शनकारी भोपाल के जेपी अस्पताल परिसर में जुट रहे हैं। यहां से दोपहर 1 बजे न्याय यात्रा निकाली जाएगी, जो मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच करेगी। इस प्रदर्शन की वजह से एमपी के अस्पतालों में विपरित असर पड़ सकता है।

प्रदर्शनकारियों की यात्रा रोकने पुलिस तैनात

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस तैनात है। जेपी अस्पताल के गेट पर बैरिकेडिंग कर दी है, ताकि प्रदर्शनकारी सीएम हाउस की ओर कूच न कर सके। हालंकि, किसी को भी अस्पताल परिसर में जाने से रोका नहीं जा रहा है। प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ती जा रही हैं।

स्वास्थ्य कर्मचारियों की ये प्रमुख मांगें

1 अप्रैल 2024 से लागू वेतन बढ़ोतरी के बाद 11 महीने का एरियर का भुगतान।
निजी आउटसोर्स एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट कर सीधे खातों में वेतन का भुगतान।
सरकारी अवकाश की सुविधा, नियमित भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण, स्वास्थ्य बीमा, ग्रेच्युटी।

Advertisment

खबर अपडेट की जा रही है

MP Outsourced Health Workers Protest 2026 MP Outsourced Health Workers Protest MP Health Workers Protest MP news CM house JP hospital
Advertisment
चैनल से जुड़ें