/bansal-news/media/media_files/2026/03/08/cg-liquor-politics-2026-03-08-21-46-37.jpg)
CG Liquor Politics: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Former CM Bhupesh Baghel) ने रविवार, 8 मार्च को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें बघेल ने बीजेपी सरकार पर शराब घोटाले का गंभीर आरोप लगाया है।
जारी वीडियो में एक व्यक्ति बीयर कैन पर लगा “7 Hills” ब्रांड का स्टिकर हटाता हुआ दिखाई देता है, जिसके अंदर “Golden Bird” ब्रांड की शराब निकलती है। साथ ही वीडियो में यह भी दावा किया गया है कि यह शराब एक्सपायर हो चुकी है।
“भाजपा का शराब सिंडिकेट” Exposed!!
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 8, 2026
इस वीडियो को देखिए. कैसे भाजपा सरकार में सिंडिकेट बनाकर “शराब घोटाला” किया जा रहा है.
इस पर्दाफ़ाश की शुरुआत राजनांदगाँव से हुई है. जहां के प्रभारी मंत्री लंबे समय तक विजय शर्मा ही रहे हैं.
सस्ती बियर पर महँगी बियर का स्टीकर चढ़ाकर उसे शराब… https://t.co/54kNXRP2FVpic.twitter.com/47ZmSMweml
स्टिकर 7 Hills का, अंदर दूसरा ब्रांड
सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि “भाजपा का शराब सिंडिकेट” एक्सपोज़्ड!! इस वीडियो को देखिए... कैसे भाजपा सरकार में सिंडिकेट बनाकर “शराब घोटाला” किया जा रहा है। इस पर्दाफाश की शुरुआत राजनांदगांव से हुई है। जहां के प्रभारी मंत्री लंबे समय तक विजय शर्मा ही रहे हैं। सस्ती बियर पर महंगी बियर का स्टीकर चढ़ाकर उसे शराब दुकानों में बेचा जा रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि केन के ऊपर स्टीकर किसी और कंपनी का है और अंदर का माल किसी और कंपनी का।
उन्होंने आगे लिखा, पूरा खेल कमीशन, सेटिंग और संरक्षण का है। शराब का ब्रांड बदलकर करोड़ों का खेल चल रहा है। अफीम, शराब, नव्या मलिक पर चुप्पी…और अभी देखिए आगे-आगे..क्या-क्या सामने आता है।
मुख्यमंत्री की चुप्पी और गृहमंत्री की खामोशी सारे खेल को बयान कर रही है। जनता सब समझ रही है। इस गिरोह का असली सरगना कौन है, जनता समझ रही है। आखिर कब तक चुप रहेंगे विष्णुदेव साय ?
ये भी पढ़ें: Bilaspur Crime News: बिलासपुर में पत्नी का सिर जमीन पर पटककर हत्या, पति फरार
एक्सपायरी डेट भी मिटाने का दावा
वायरल वीडियो में एक शख्स बता रहा है कि जो शराब की केन उन्होंने खरीदी थी, उसमें एक्सपायरी डेट को मिटा दिया गया है। उन्होंने कस्टमर केयर पर भी संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कॉल बंद बताया। जब स्टिकर को फाड़ के देखा गया तो यह बियर एक्सपायर निकली।
ये भी पढ़ें: बिलासपुर के मुकुंदपुर गांव में फूड पॉइजनिंग: महिला और बच्चे समेत 40 लोग बीमार
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us