Advertisment

बिलासपुर के मुकुंदपुर गांव में फूड पॉइजनिंग: महिला और बच्चे समेत 40 लोग बीमार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मुकुंदपुर गांव में फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। यहां खाना खाने के बाद अचानक करीब 40  लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हैं।

author-image
BP Shrivastava
Bilaspur Food Poisoning

Bilaspur Food Poisoning: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मुकुंदपुर गांव में फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। यहां खाना खाने के बाद अचानक करीब 40  लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हैं।

Advertisment

 जानकारी के मुताबिक, इस घटना में करीब 40 लोग फूड पॉइजनिंग की चपेट में आए हैं। बीमारों में महिला, पुरुष और बच्चे भी शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए मस्तुरी पीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

हेल्थ टीम पहुंची मुकुंदपुर गांव

यह मामला पचपेड़ी क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव का बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम भी अलर्ट हो गई है और गांव पहुंचकर बीमार लोगों की जांच कर रही है।

खाने के सैम्पल जांच के लिए भेजे

शुरुआती जानकारी के अनुसार, सभी लोगों ने एक ही जगह का भोजन किया था, जिसके बाद एक-एक कर कई लोगों को उल्टी, पेट दर्द और कमजोरी की शिकायत होने लगी। स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कर रहा है और खाने के नमूने भी जांच के लिए भेजे जा सकते हैं।

Advertisment

इलाज के दौरान की तस्वीरें

Bilaspur Food Poisoning
बिलासपुर जिले के मुकुंदपुर गांव में फूड पॉइजनिंग से बीमार लोगों का इलाज करती हेल्थ विभाग की टीम।
Bilaspur Food Poisoning
बिलासपुर जिले के मुकुंदपुर गांव में फूड पॉइजनिंग से बीमार लोगों का इलाज करती हेल्थ विभाग की टीम।
Bilaspur Food Poisoning
बिलासपुर जिले के मुकुंदपुर गांव में फूड पॉइजनिंग से बीमार लोगों का इलाज करती हेल्थ विभाग की टीम।
Advertisment

मस्तूरी के बीएमओ (ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर) डॉ. अनिल कुमार कंवर ने बताया कि सामूहिक भोज के बाद लोगों की सेहत खराब होने लगी। उन्हें तुरंत मस्तूरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यह भोज गांव में एक शादी के मौके पर आयोजित किया गया था, जिसमें बाहर से भी रिश्तेदार आए थे।

जानकारी के अनुसार, 22 बीमार लोगों, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं, को मस्तूरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जबकि 15 अन्य बीमारों को पामगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट किया गया है।

ये भी पढ़ें:Bilaspur Crime News: बिलासपुर में पत्नी का सिर जमीन पर पटककर हत्या, पति फरार

Advertisment
Bilaspur Food Poisoning
Advertisment
चैनल से जुड़ें