/bansal-news/media/media_files/2025/12/29/cg-housing-board-2025-12-29-21-46-35.png)
CG Housing Board
CG Housing Board: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के लिए साल 2025 ऐतिहासिक उपलब्धियों का वर्ष बनकर सामने आया है। मंडल ने पहली बार एक ही वित्तीय वर्ष में 4689 आवासीय व व्यावसायिक संपत्तियों की बिक्री कर 1022 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार दर्ज किया है। यह आंकड़ा मंडल के गठन के बाद अब तक का सबसे बड़ा वार्षिक रिकॉर्ड है।
पहली बार 1000 करोड़ के पार पहुंचा हाउसिंग बोर्ड
जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 के बीच हासिल की गई यह उपलब्धि केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आम लोगों के बढ़ते भरोसे, नीतिगत सुधारों और किफायती आवास नीति की सफलता को भी दर्शाती है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन और आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में हाउसिंग बोर्ड ने योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए यह मील का पत्थर स्थापित किया।
कमजोर और मध्यम वर्ग पर रहा खास फोकस
CG Housing Board ने शुरुआत से ही समाज के कमजोर और निम्न आय वर्ग को प्राथमिकता दी है। अब तक निर्मित कुल आवासों में से लगभग 70% मकान इन्हीं वर्गों के लिए बनाए गए हैं।
पिछले 5 वर्षों में औसतन जहां 1387 संपत्तियों की सालाना बिक्री होती थी, वहीं 2025 में यह आंकड़ा बढ़कर 4689 तक पहुंच गया।
OTS-2 योजना बनी गेम चेंजर
2025 में लागू OTS-2 (वन टाइम सेटलमेंट) योजना ने भी रिकॉर्ड बिक्री में अहम भूमिका निभाई।
इस योजना के तहत:
1452 संपत्तियां बिकीं
220.16 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ
मध्यम और निम्न आय वर्ग को 30% तक की छूट मिली
राज्य स्तरीय आवास मेला 2025 से बढ़ा जनता का भरोसा
23 से 26 नवंबर 2025 तक रायपुर के BTI ग्राउंड, शंकर नगर में आयोजित राज्य स्तरीय आवास मेला भी बेहद सफल रहा।
26 जिलों में 56 नई आवासीय योजनाओं का शुभारंभ
कुल प्रस्तावित निवेश: 2080 करोड़ रुपये
मेले के दौरान ही 305 करोड़ की संपत्तियों की बिक्री
CM साय बोले- ‘यह जनता के विश्वास का प्रमाण’
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (cm sai) ने कहा कि “1022 करोड़ रुपये का वार्षिक विक्रय एक बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह हमारी जनहितैषी नीतियों और आम नागरिकों के भरोसे को दर्शाता है। सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास मिले।”
मंत्री ओपी चौधरी- ‘आवास केवल मकान नहीं, सम्मान है’
आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी (CG Minister OP Chaudhary) ने कहा कि “यह सफलता मुख्यमंत्री की सोच, स्पष्ट आवास नीति और हाउसिंग बोर्ड की मेहनती टीम का परिणाम है। हमारा उद्देश्य हर पात्र व्यक्ति तक किफायती और सुव्यवस्थित आवास पहुंचाना है।”
CG Housing Board के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने कहा कि 2025 की यह उपलब्धि पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों का नतीजा है। मंडल आने वाले वर्षों में भी पारदर्शिता, नई सोच और जनहित के साथ कार्य करते हुए आवासहीनों को राहत देने की दिशा में आगे बढ़ेगा।
ये भी पढ़ें: बर्खास्त NHM कर्मचारियों की सेवा बहाल: 25 संविदा कर्मियों को मिली राहत, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने जारी किया आदेश
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें