छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मियों के लिए खुशखबरी: कर्मचारियों को मिलेगा केंद्र के समान 58% भत्ता, सीएम साय ने किया ऐलान

छत्तीसगढ़ के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए सीएम विष्णुदेव साय ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। राज्य कर्मचारी संघ के आठवें प्रदेश अधिवेशन के मंच से मुख्यमंत्री ने महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

CG DA Hike

CG DA Hike Update: छत्तीसगढ़ के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए सीएम विष्णुदेव साय ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। राज्य कर्मचारी संघ के आठवें प्रदेश अधिवेशन के मंच से मुख्यमंत्री ने महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। अब राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्र के बराबर 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। साय सरकार की इस घोषणा का कर्मचारियों ने स्वागत किया है।

कर्मचारी अधिवेशन में CM ने दी जानकारी

अधिवेशन में सीएम विष्णु देव साय ने बताया कि वे कर्मचारी संघ के कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां केंद्र से आए संघ पदाधिकारियों से भी मुलाकात हुई। उन्होंने बताया कि केंद्र के समान डीए देने का निर्णय लिया गया है, जबकि अन्य लंबित मांगों पर समिति के माध्यम से चर्चा की जाएगी।

सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति सजग

सीएम साय ने कहा, देश के कई राज्य अभी भी केंद्र के महंगाई भत्ते से पीछे हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार ने केंद्र के बराबर डीए देने का फैसला किया है। सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति सजग है और समय-समय पर उनके हित में आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: महासमुंद के बाद अब गरियाबंद में कुत्ते के सवाल पर बवाल: फिर पूछा मोना के डॉग का नाम ? ऑप्शन में 'राम'

कर्मचारी संघ ने किया फैसले का स्वागत

कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने सीएम के फैसले का स्वागत किया और कहा कि सरकार कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर गंभीर है और आने वाले समय में अन्य मांगों पर भी सकारात्मक पहल की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:  Raipur Pankh Marathon 2026: नवा रायपुर में दौड़ा पूरा छत्तीसगढ़, फिटनेस आइकन रणदीप हुड्डा ने बढ़ाया उत्साह, बोले- छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया

..

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article