उत्तर छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड: अंबिकापुर में 4.5 डिग्री पारा, 4 दिन बाद बढ़ेगा तापमान, जानें आपको शहर का हाल

उत्तर छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर जारी है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे ठंड बनी रहेगी, इसके बाद चार दिनों में तापमान 1 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।

cg weather

CG Cold Wave: छत्तीसगढ़ में ठंड ने एक बार फिर तेवर दिखा दिए हैं। खासकर उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर का असर साफ नजर आ रहा है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। मैनपाट जैसे पहाड़ी इलाकों में रातें और भी ज्यादा सर्द हो गई हैं, वहीं सुबह के समय घना कोहरा जनजीवन को प्रभावित कर रहा है। CG weather update

सरगुजा-अंबिकापुर में शीतलहर

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में अंबिकापुर संभाग के एक-दो इलाकों में शीतलहर चली। सुबह के वक्त जगदलपुर-चित्रकोट मार्ग पर घना कोहरा छाया रहा, जिससे वाहन चालकों को खासा सतर्क रहना पड़ा। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में रिकॉर्ड किया गया।

ये भी पढ़ें:  धमतरी धर्मांतरण विवाद का समाधान: हिंदू रीति-रिवाज से होगा महिला का अंतिम संस्कार, घर वापसी के लिए प्रशासन को परिवार का आवेदन

अगले 24 घंटे ठंड बरकरार

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में उत्तर छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि इसके बाद अगले चार दिनों में तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में फिलहाल ठंड का स्तर स्थिर रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें:  कांकेर धर्मांतरण विवाद: मामले पर भड़के पुरी शंकराचार्य, कहा- ‘सनातन के सिवा कोई धर्म नहीं, धर्मांतरण रोकने आजीवन कारावास हो’

रायपुर में धुंध, दिन में हल्की राहत

राजधानी रायपुर में 27 दिसंबर को सुबह धुंध छाए रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन ठंडी हवाएं सुबह-शाम सिहरन बढ़ा सकती हैं।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश के एक-दो इलाकों में शीतलहर चल सकती है। ऐसे में खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को ठंड से बचाव की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें:  Yogita Mandavi: नक्सल प्रभावित कोंडागांव की बेटी योगिता मंडावी बनी देश की शान, राष्ट्रपति ने दिया प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article