CG Cabinet Decisions: होली से पहले 25 लाख किसानों को मिलेगी खुशखबरी, खातों में आएगी एक मुश्त राशि, सरकार ने दी कई प्रस्तावों पर मंजूरी

CG Cabinet Decisions: छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को हरी झड़ी मिल गई है, साथ ही समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों के लिए भी अहम फैसला लिया गया है।

एडिट
cg cabinet meeting

CG Cabinet Decisions: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित मंत्रालय में सुबह शुरू हुई कैबिनेट मीटिंग अब खत्म हो गई है। कैबिनेट की ये बैठक मुख्यमंत्री विशनुदेव साय के नेतृत्व में हुई।  जहां किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है की किसानों को होली से पहले धान खरीदी के अंतर की राशि का भुगतान किया जाएगा।

 बता दें, 25 लाख किसानों को 10 हजार करोड़ की एकमुश्त राशि दी जाएगी, जिसमें 3100 रुपए प्रति क्विंटल दर से भुगतान किया जाएगा। इसके साथ ही कई जरूरी और महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सरकार ने मंजूरी दी है।

यह भी पढ़ें: भोपाल पुलिस की मिडनाइट कॉम्बिंग गश्त: 300 जवानों ने घेरा ईरानी डेरा, 400 से ज्यादा बदमाश दबोचे, कई फरार, रात भर चला ऑपरेशन

कैबिनेट में हुए अहम फैसले

1. मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ के छटे विधानसभा के आठवें सत्र माह फरवरी-मार्च, 2026 के लिए माननीय राज्यपाल के अभिभाषण का अनुमोदन किया गया।

2. मंत्रिपरिषद द्वारा बजट अनुमान वर्ष 2026-27 का विधानसभा में उपस्थापन हेतु छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2026 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

यह भी पढ़ें:  UP Budget 2026 for Infrastructure: जेवर एयरपोर्ट पर बनेंगे 5 रनवे, एक्सप्रेसवे-मार्गों के चौड़ीकरण के लिए 2500 करोड़, छात्राओं को मिलेगी स्कूटी

3. मंत्रिपरिषद ने राज्य में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि होली पर्व से पहले एकमुश्त भुगतान किए जाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 25 लाख 24 हजार 339 किसानों से 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत धान के मूल्य के अंतर की राशि के रूप में लगभग 10 हजार करोड़ रूपए का भुगतान होली त्यौहार से पहले एकमुश्त किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: होली पर छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ी राहत: दुर्ग से मधुबनी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, रायपुर-बिलासपुर समेत कई स्टेशनों से होकर गुजरेगी

बता दें की बीते दो सालों में कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य के किसानों को धान के मूल्य के अंतर के रूप में 25 हजार करोड़ रूपए से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। इस साल होली से पूर्व किसानों को 10 हजार करोड़ रूपए का भुगतान होने से यह राशि बढ़कर 35 हजार करोड़ रूपए हो जाएगी।

यह भी पढ़ें:  कम खर्च में करें ज्यादा ट्रैवल 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article