Advertisment

UP Budget 2026 for Infrastructure: जेवर एयरपोर्ट पर बनेंगे 5 रनवे, एक्सप्रेसवे-मार्गों के चौड़ीकरण के लिए 2500 करोड़, छात्राओं को मिलेगी स्कूटी

UP Budget 2026-27 में सरकार ने 9.12 लाख करोड़ रुपये का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया। नोएडा एयरपोर्ट पर पांच रनवे, सड़क और सेतु निर्माण, शिक्षा, कृषि, सिंचाई और छात्राओं के लिए स्कूटी योजना की घोषणा की गई।

author-image
Shaurya Verma
_UP Budget 2026 Noida International Airport 5 runways roads bridges broad scooters for female students 400 crore budget hindi news zxc

UP Budget 2026 for Infrastructure: यूपी बजट 2026-27 में यूपी सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान देते हुए नोएडा एयरपोर्ट पर 5 रनवे का ऐलान किया है। सरकार ने सड़क निर्माण और सेतु निर्माण के लिए 34,468 करोड़ रुपये का बजट रखा है। यूपी सरकार ने शिक्षा पर भी बड़ा निवेश किया है। साथ ही यूपी सरकार ने प्रदेश की छात्राओं को स्कूटी देने का फैसला भी लिय़ा है। जिसके लिए 400 करोड़ का बजट प्रस्तावित है।

Advertisment

नोएडा एयरपोर्ट पर बनेंगे पांच रनवे

इस साल के बजट में सरकार ने हवाई यात्रियों की सुनते हुए नोएडा में बन रहे जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर बड़ा ऐलान किया है। नोएडा एयरपोर्ट पर कुल 5 रनवे विकसित किए जाएंगे। इससे एयर कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी। वहीं सरकार ने एक्सप्रेस वे निर्माण, फ्लाईओवर और अन्य सड़क परियोजनाओं के लिए 1500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। मार्गों के मरम्मतीकरण और चौड़ीकरण के लिए 1000 करोड़ रुपए प्रस्तावित किए है। 

सड़क, सेतु और सिंचाई योजनाओं को बड़ी राशि

सड़क और फ्लाईओवर निर्माण के लिए 34,468 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। अलग से सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण के लिए 3 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। वहीं सिंचाई योजनाओं के लिए 18 हजार करोड़ रुपए प्रस्तावित किए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों और किसानों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद जताई गई है। 

ये भी पढ़ें -  UP Budget 2026: 10 लाख युवाओं को रोजगार, लड़कियों की शादी में एक लाख रुपये की सहायता, महिलाओं के लिए अलग ट्रेनिंग सेंटर

Advertisment

43 हजार करोड़ की नई योजनाएं

सरकार ने 43 हजार करोड़ की नई योजनाएं शुरू करने की घोषणा की है। इसमें  स्टेट डाटा अथॉरिटी (State Data Authority) और डाटा सेंटर क्लस्टर (Data Center Cluster) की स्थापना की जाएगी। सरकार का मानना है कि इससे डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। 

ये भी पढ़ें - UP Budget 2026: 43 हजार करोड़ की नई योजनाएं- स्टेट डाटा अथॉरिटी और डाटा सेंटर क्लस्टर, अयोध्या समेत ये सिटी बनेंगी स्मार्ट

शिक्षा पर बड़ा निवेश, छात्राओं को स्कूटी

वित्त मंत्री ने प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा के लिए 22,167 करोड़ रुपए और उच्च शिक्षा के लिए 6,195 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसी के साथ ही छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए 400 करोड़ रुपए की लागत से स्कूटी वितरण का योजना प्रस्तावित की गई है, जिससे बेटियों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।  

Advertisment

ये भी पढ़ें - UP Budget 2026: MSME के लिए 3,822 करोड़ रुपये का बजट, हर साल खुलेंगे 1 लाख सूक्ष्म उद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग में 16 हजार युवाओं को रोजगार का मौका

कृषि और भंडारण व्यवस्था पर ध्यान

रासानिक उर्वरकों के भंडारण के लिए 150 करोड़ रुपए की योजना प्रस्तावित की गई है। वहीं नए गोदामों के निर्माण के लिए 25 रुपए का प्रावधान किया गया है। वित्त मंत्री ने बताया कि प्रदेश में करीब 29 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गन्ना उत्पादन किया गया है और 44 चीनी मिलों का आधुनिकीकरण किया जा चुका है। बजट में बेसहारा पशुओं के संरक्षण पर भी ध्यान दिया गया है। प्रदेश में इस समय 7,497 गोशालाएं संचालित हो रही हैं, जिनमें 12 लाख 38 हजार से अधिक गोवंश संरक्षित हैं।  

ये भी पढ़ें - UP Budget 2026 for Health: यूपी में 1023 करोड़ रुपए से बनेंगे 14 नए मेडिकल कॉलेज, लखनऊ के कैंसर संस्थान के लिए 315 करोड़

Advertisment

UP Budget 2026 for Infrastructure: Noida International Airport 5 runways scooters for female students 400 crore budget roads bridges broad
Advertisment
चैनल से जुड़ें