Advertisment

भोपाल पुलिस की मिडनाइट कॉम्बिंग गश्त: 300 जवानों ने घेरा ईरानी डेरा, 400 से ज्यादा बदमाश दबोचे, कई फरार, रात भर चला ऑपरेशन

भोपाल के पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के नेतृत्व में ईरानी डेरे और अन्य इलाकों में बड़ी काम्बिंग गश्त की गई। इस ऑपरेशन में ईरानी गिरोह के 38 सदस्यों सहित कुल 408 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

author-image
Vikram Jain
bhopal police commissioner action irani dera night raid arrests hindi news zvj

Bhopal Police Raid on Irani Dera: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नए पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे, जब पूरा शहर सो रहा था, तब 300 से अधिक पुलिसकर्मियों ने करोंद स्थित ईरानी डेरे (अमन कॉलोनी) की घेराबंदी कर दी। 4 घंटे चले इस हाई-प्रोफाइल और गोपनीय ऑपरेशन ने ईरानी गैंग की कमर तोड़ दी है। इस कार्रवाई में न केवल ईरानी गिरोह के सदस्य, बल्कि शहर के अन्य वारंटी मिलाकर कुल 408 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस प्रशासन ने यह कार्रवाई आगामी त्यौहारों को देखते हुए की है।

Advertisment

आधी रात को पुलिस की दबिश

भोपाल पुलिस द्वारा त्यौहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के उद्देश्य से यह 'काम्बिंग गश्त' की गई। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने खुद इस पूरे ऑपरेशन को लीड किया। ईरानी डेरे में की गई इस कार्रवाई के लिए शहर के कई थानों का बल और वरिष्ठ अधिकारी तैनात किए गए थे।

ईरानी डेरे से 38 और कुल 408 गिरफ्तारियां

पुलिस ने इस विशेष अभियान के तहत कुल 408 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से:

  • 283 स्थाई वारंटी हैं जो लंबे समय से फरार चल रहे थे।
  • 125 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं।
  • 38 सदस्य विशेष रूप से ईरानी गिरोह से जुड़े हैं।
  • इसके अलावा 21 जिला बदर आरोपियों को भी पुलिस ने दोबारा शहर में घूमते हुए पकड़ा है।
Advertisment

ईरानी गैंग का खौफनाक नेटवर्क

जांच में सामने आया है कि यह गिरोह केवल मध्य प्रदेश तक सीमित नहीं है। ईरानी गैंग के सदस्य महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली और आंध्र प्रदेश समेत कुल 6 राज्यों में वारदातों को अंजाम देते थे। इनका मुख्य काम राहजनी, चेन स्नेचिंग, जालसाजी और वाहन चोरी करना है। गिरोह के सदस्य अक्सर पुलिस बनकर या मदद के बहाने लोगों को लूटते थे।
गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी गंभीर मामलों में फरार चल रहे थे। इनके खिलाफ वाहन चोरी, नकब्जनी जैसे केस दर्ज हैं।

अमन कॉलोनी में 4 घंटे का सर्च ऑपरेशन

करोंद की अमन कॉलोनी स्थित ईरानी डेरे पर पुलिस की दबिश इतनी अचानक थी कि किसी भी बदमाश को भागने का मौका नहीं मिला। पुलिस ने घर-घर जाकर तलाशी ली और फरार चल रहे संदिग्धों को हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपियों में कई महिलाएं और पुरुष शामिल हैं जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है। बता दें कि इस गैंग का सरगना राजू ईरानी पहले ही गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया जा चुका है। ईरानी गैंग के सदस्यों पर जालसाजी, चेन स्नेचिंग, गाड़ी चुराने समेत कई अपराधों में लिप्त होने का आरोप हैं।

Bhopal Police, Bhopal Police Raid, Irani Dera Bhopal, Bhopal Police Commissioner Sanjay Kumar, Irani Gang Arrested, Combing Patrol Bhopal, Bhopal Crime News

Advertisment
bhopal police
Advertisment
चैनल से जुड़ें