/bansal-news/media/media_files/2026/02/09/sadaaaaaaaaaaaaaaaa-2026-02-09-16-18-06.jpg)
Balodabazar Bus Fire Accident: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाज़र से एक बड़ा हादसा सामने आ रहा है, जहां सोमवार सुबहा 9 बजे का है जब बलौदाबाज़र से राइऑउर जा रही एक बस में अचानक आग लग गई।
बता दें, आग इतनी तेज थी की कुछ ही मिनटों में बस पूरी तरह जल कर खाक हो गई। हालंकी बस ड्राइवर की सूझबूझ ने बस में सवार लगभग 50 लोगों की जान बच गई। हादसे में किसी भी प्रकारकी जनहानी नहीं हुई।
चलती बस में अचानक उठा धुआं
दरअसल, चलती बस के इंजन से अचानक धुआं उठने लगा। कुछ ही पलों में धुएं ने आग का रूप ले लिया और देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। यह घटना सुबह करीब 9 बजे भैंसा गांव के पास हुई।
सूझबूझ ने बचाई यात्रियों की जान
बस में आग लगते ही ड्राइवर ने हालात की गंभीरता को तुरंत समझते हुए बिना समय गंवाए बस को सड़क किनारे रोका। उसने सभी दरवाजे तुरंत खोल दिए और यात्रियों से शांत रहने की अपील करते हुए एक-एक कर सभी को नीचे उतारा।
चालक की समझदारी और सूझबूझ के चलते बस में सवार लगभग 50 यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए। किसी प्रकार की भगदड़ नहीं मची और कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ।
यात्रियों के उतरते ही जल उठी बस
चश्मदीदों के मुताबिक, जैसे ही अंतिम यात्री बस से नीचे उतरा, वैसे ही आग ने विकराल रूप ले लिया। और कुछ ही मिनटों में पूरी बस आग की लपटों में घिर गई और देखते ही देखते बस जलकर खाक हो गई। बस से उठती आग की ऊंची लपटें और काला धुआं दूर से ही दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाके में चिंता फैल गई।
यह भी पढ़ें: ऐसे बनाएं ब्रेड चीज लॉलीपॉप, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे आप
गांव वालों ने की यात्रियों की मदद
बता दें, घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और यात्रियों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। कुछ यात्रियों को पानी और बैठने की व्यवस्था कराई गई, ताकि वे सदमे से उबर सकें। यात्रियों ने एक स्वर में चालक की बहादुरी और सूझबूझ की सराहना की।
तकनीकी खराबी की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस में आग लगने का कारण इंजन में तकनीकी खराबी माना जा रहा है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई। आग पर काबू पाने के बाद जली हुई बस का मुआयना किया गया और यातायात को सामान्य किया गया।
कोई जनहानि नहीं, लेकिन बड़ा सबक
इस घटना में राहत की बात यह रही कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, यह हादसा एक बार फिर यात्री बसों की नियमित तकनीकी जांच और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े करता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि समय-समय पर वाहनों की जांच और आपात स्थितियों के लिए कर्मचारियों का प्रशिक्षण ऐसी घटनाओं में जान बचाने में अहम भूमिका निभाता है।
यह भी पढ़ें: पंजाब: तरनतारन में क्लास के अंदर युवती को मारी गोली, फिर खुद को भी किया शूट
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us