छत्तीसगढ़ में ACB का बड़ा एक्शन: जनपद पंचायत पलारी के SDO गोपाल कृष्ण शर्मा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

(रिपोर्ट: देवेश साहू ,बलौदाबाजार) बलौदाबाजार में ACB ने जनपद पंचायत पलारी के SDO गोपाल कृष्ण शर्मा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। अधिकारी ने राजस्व कार्य के बदले कुल 1 लाख रुपये की मांग की थी।

Balodabazar ACB Action

CG ACB Raid: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार से बड़ा मामला सामने या रहा है। जहां भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है।

जिसमें जनपद पंचायत पलारी के SDO गोपाल कृष्ण शर्मा को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। ACB टीम ने गुरुवार को योजना बना कर जाल बिछाया और जैसे ही अधिकारी ने रिश्वत की पहली किस्त ली, उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।

यह भी पढ़ें: Breaking News Live Update 19 February: फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों बोले- पता नहीं भारत में क्यों होती है राफेल की आलोचना, भारत को इससे मजबूती मिली

1 लाख रुपये की मांगी थी घूस

शिकायतकर्ता ने ACB से शिकायत की थी कि राजस्व संबंधी कार्य कराने के एवज में SDO गोपाल कृष्ण शर्मा ने कुल 1 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी शिकायत की पुष्टि के बाद ACB ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। कार्रवाई के दौरान आरोपी अधिकारी 25 हजार रुपये की पहली किस्त लेते ही पकड़ लिया गया।

यह भी पढ़ें: Vivo V70 और Vivo V70 Elite हुए भारत में Launch: जानिए कीमत, स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और सेल डिटेल्स

काम के बदले रिश्वत

बताया जा रहा है कि आवेदक का राजस्व से जुड़ा कार्य लंबित था। काम आगे बढ़ाने और अनुकूल कार्रवाई करने के बदले आरोपी अधिकारी रिश्वत की मांग कर रहा था। ACB की टीम ने पूरी प्रक्रिया को विधिवत रिकॉर्ड करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें: भोपाल में तीन महिलाओं पर तलवार से हमला: आवारा कुत्तों के विरोध पर भड़का डॉग लवर, आरोपी, उसकी पत्नी और दो साथी गिरफ्तार

भ्रष्टाचार का मामला दर्ज

ACB अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की पूछताछ और वैधानिक कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई के बाद विभागीय स्तर पर भी हड़कंप मच गया है और अन्य अधिकारियों को सख्त संदेश गया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में सख्ती जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें: मौसम का यू-टर्न: ग्वालियर-चंबल के बाद अब इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें कब साफ होगा मौसम!

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article