Advertisment

प्रेमी का बदला: 15 साल पुराने प्रेम संबंध के बाद वैलेंटाइन पर की प्रेमिका की हत्या, जेल से छूटते ही जान से मारा, जानें पूरा मामला

Balod Revenge Killing: बालोद में जमानत पर जेल से छूटे एक व्यक्ति ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिछले 15 साल से प्रेम संबंध में थे दोनों

author-image
Shantanu Singh
korba revenge killing

Balod Revenge Killing: छत्तीसगढ़ के बालोद से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। जहां जेल से छूटने के बाद कैदी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या कर दी। जिसके बाद उसने अंगनबाड़ी केंद्र के अंदर खुद भी फांसी लगा ली। 

Advertisment

बता दें, मामला देवरी थन क्षेत्र का है, मौजूद जानकारी के हिसाब से, अंगनबाड़ी कार्यकर्ता का नाम उगेश्वरी देवांगन (54) है। जबकि आरोपी का नाम लखन देवांगन (57) है। दोनों पिछले 15 साल से प्रेम संबंध में थे। उगेश्वरी ने लखन पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया था।

आंगनबाड़ी केंद्र में ली जान 

दरअसल, घटना 13 फरवरी दोपहर करीब 1 बजे की है। जब उगेश्वरी गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में काम कर रही थीं। उस समय कुछ बच्चे अंदर खाना खा रहे थे और बाकी बाहर खेल रहे थे।

आरोपी लखन केंद्र पहुंचा और सहायिका से बच्चों को बाहर ले जाने को कहा। इसके बाद उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और चाकू से उगेश्वरी के गले, सिर, सीने और चेहरे पर कई वार किए। जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisment

यह भी पढ़ें: भोपाल में किन्नर अखाड़ा रचेगा इतिहास: महाशिवरात्रि पर मिलेगा देश का पहला किन्नर शंकराचार्य, 250 की होगी घर वापसी, सुरैया गुट ने उठाए सवाल

हत्या के बाद खुदकुशी

चीख-पुकार सुनकर सहायिका ने ग्रामीणों को सूचना दी। जब तक लोग पहुंचे, आरोपी पंखे से लटक चुका था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। साथ ही दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो उगेश्वरी खून से लथपथ पड़ी थीं और आरोपी का शव फंदे पर झूल रहा था।

रेप केस के बाद रंजिश

पुलिस के मुताबिक, उगेश्वरी ने हाल ही में लखन के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 3 फरवरी को वह जमानत पर बाहर आया था। प्रारंभिक जांच में बदले की भावना से हत्या की आशंका जताई जा रही है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Avimukteshwaranand Shankaracharya Controversy: योगी होकर कैसे मुख्यमंत्री रह सकते हैं? सीएम योगी से अविमुक्तेश्वरानंद का तीखा सवाल

पुराने संबंध और विवाद

जानकारी के अनुसार, उगेश्वरी के पति की 15 साल पहले मृत्यु हो गई थी। उनके दो बच्चे हैं जिनकी शादी हो चुकी है। पति की मौत के बाद लखन से नजदीकियां बढ़ीं। उगेश्वरी का बेटा लखन के घर आने-जाने का विरोध करता था। 13 जनवरी को उगेश्वरी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद लखन की गिरफ्तारी हुई।

यह भी पढ़ें: गुवाहाटी : पीएम मोदी ने 3,300 करोड़ रुपए की लागत से तैयार कुमार भास्कर वर्मा सेतु का किया उद्घाटन

Advertisment

पुलिस कर रही जांच

देवरी थाना प्रभारी राकेश ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में आक्रोश और डर का माहौल है। आंगनबाड़ी केंद्र जैसे सुरक्षित स्थान पर हुई इस वारदात ने ग्रामीणों को झकझोर दिया है।

यह भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana: MP की लाड़ली बहनों को मिली 33वीं किस्त, सीएम मोहन यादव खंडवा से जारी की 1836 करोड़ की राशि, चेक करें लिस्ट में आपका नाम है या नहीं

killing revenge Balod balod crime news cg balod crime news
Advertisment
चैनल से जुड़ें