Advertisment

भोपाल में किन्नर अखाड़ा रचेगा इतिहास: महाशिवरात्रि पर मिलेगा देश का पहला किन्नर शंकराचार्य, 250 की होगी घर वापसी, सुरैया गुट ने उठाए सवाल

भोपाल में 'किन्नर जिहाद' के आरोपों के बीच किन्नर अखाड़ा महाशिवरात्रि पर देश के पहले किन्नर शंकराचार्य का पट्टाभिषेक करने जा रहा है। इस दौरान 200 से अधिक धर्मांतरित किन्नरों की 'घर वापसी' का दावा भी किया गया है।

author-image
Vikram Jain
bhopal kinnar akhada first shankaracharya

First Kinnar Shankaracharya of India: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल इस समय एक अनोखे और ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन का केंद्र बनी हुई है। एक तरफ जहां 'किन्नर जिहाद' (धर्मांतरण) का मुद्दा गरमाया हुआ है, वहीं दूसरी तरफ किन्नर अखाड़ा ने देश के पहले किन्नर शंकराचार्य के पट्टाभिषेक की घोषणा कर दी है। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में देशभर से किन्नर महामंडलेश्वर और संत जुट रहे हैं, जिससे राजधानी में हलचल तेज हो गई है।

Advertisment

इतिहास रचने की तैयारी में किन्नर अखाड़ा

भोपाल में किन्नर अखाड़े के संस्थापक अजय दास त्यागी ने एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि आगामी महाशिवरात्रि पर देश को अपना पहला किन्नर शंकराचार्य मिलने जा रहा है। 15 फरवरी को लालघाटी क्षेत्र में होने वाले भव्य समारोह में नए शंकराचार्य का अभिषेक किया जाएगा। इस आयोजन के लिए राजस्थान से श्री महंत किन्नर अखाड़ा की धैर्यराज नंद गिरी भी भोपाल पहुंच चुकी हैं।

200 किन्नरों की होगी 'घर वापसी'

किन्नर अखाड़े का दावा है कि इस समारोह के दौरान उन 200 से अधिक किन्नरों की सनातन धर्म में वापसी कराई जाएगी, जिनका पूर्व में धर्मांतरण कराया गया था। अखाड़े के पदाधिकारियों का कहना है कि वे 'किन्नर जिहाद' के खिलाफ मुहिम चला रहे हैं और अपने समुदाय के लोगों को पुनः अपनी जड़ों से जोड़ना चाहते हैं।

10 महामंडलेश्वरों की होगी घोषणा

पट्टाभिषेक समारोह केवल शंकराचार्य की नियुक्ति तक सीमित नहीं रहेगा। इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से आए 10 प्रमुख किन्नर संतों को 'महामंडलेश्वर' की उपाधि भी दी जाएगी। आयोजन को लेकर काजल गुट ने पूरी तैयारी कर ली है और इसमें साध्वी प्रज्ञा ठाकुर सहित कई बड़े हिंदू संतों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

Advertisment

किन्नर गुटों में टकराव की स्थिति

एक ओर जहाँ काजल गुट इस आयोजन को ऐतिहासिक बता रहा है, वहीं दूसरी ओर सुरैया नायक गुट ने इस पर कड़े सवाल उठाए हैं। सुरैया गुट ने भी कलश यात्रा निकालने का ऐलान किया है, जिससे दोनों गुटों के बीच संघर्ष की आशंका बढ़ गई है। प्रशासन और पुलिस की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को टाला जा सके। (Bhopal Kinnar Jihad Case)

bhopal news, bhopal Kinnar, Kinnar Akhada Bhopal, First Kinnar Shankaracharya, Ajay Das Tyagi, Kinnar Jihad Bhopal, Hindu Kinnar ghar Wapsi, Mahashivratri 2026

Mahashivratri 2026 Hindu Kinnar ghar Wapsi Kinnar Jihad Ajay Das Tyagi Kinnar Akhada Bhopal Bhopal Kinnar Jihad Case First Kinnar Shankaracharya of India bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें