Advertisment

रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे अमित शाह: प्रदेश में 3 दिन रहेंगे केंद्रीय गृह मंत्री, राजधानी में आज हाईलेवल मीटिंग, पंडुम महोत्सव में भी पहुंचेंगे

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह 7 फरवरी से छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने की डेडलाइन को लेकर रायपुर में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक होगी।

author-image
Harsh Verma
एडिट
Amit Shah Chhattisgarh Visit

Amit Shah Chhattisgarh Visit: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह रायपुर एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। उनके स्वागत के लिए प्रदेश के कई मंत्री, विधायक और सांसद पहुंचे। अमित शाह आज यानी 7 फरवरी से छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब राज्य में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर केंद्र सरकार की तय समयसीमा अब बेहद करीब है।

Advertisment

31 मार्च 2026 की डेडलाइन नजदीक

केंद्रीय गृह मंत्री ने पहले घोषणा की थी कि 31 मार्च 2026 तक बस्तर सहित नक्सल प्रभावित इलाकों को नक्सलमुक्त किया जाएगा। अब इस समयसीमा में करीब 52 दिन ही शेष हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस दौरे के दौरान नक्सल विरोधी अभियान की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में छत्तीसगढ़ और अन्य नक्सल प्रभावित राज्यों में ऑपरेशन तेज किए गए हैं। बड़ी संख्या में नक्सलियों के सरेंडर और गिरफ्तारी की खबरें भी सामने आई हैं।

अमित शाह के दौरे का शेड्यूल

7 फरवरी, रायपुर

रायपुर पहुंचने के बाद रात 8:00 बजे अधिकारियों के साथ बैठक
• होटल मेफेयर में हाई-लेवल मीटिंग
• राज्य और केंद्र की सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी रहेंगे मौजूद

Advertisment

8 फरवरी, रायपुर

• सुबह 10:30 बजे LWE (नक्सलवाद) पर उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक
• बैठक होटल मेफेयर में
• 31 मार्च डेडलाइन से पहले अंतिम सुरक्षा समीक्षा मानी जा रही
• छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र, ओडिशा के नक्सल प्रभावित इलाकों की स्थिति पर चर्चा
• ऑपरेशन प्रगति और इंटेलिजेंस इनपुट की समीक्षा
• शाम 4:30 बजे होटल मेफेयर में राष्ट्रीय कॉन्क्लेव में शिरकत

9 फरवरी, बस्तर (जगदलपुर)

• सुबह 11:45 बजे बस्तर दौरे के लिए रवाना
बस्तर महोत्सव-2026 के समापन समारोह में होंगे शामिल

रायपुर में होगी उच्च स्तरीय बैठक

रायपुर में प्रस्तावित बैठक में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों, राज्य पुलिस और खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में जमीनी हालात, सुरक्षा रणनीति और आगे की कार्ययोजना पर चर्चा होगी।

Advertisment

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, बैठक के बाद बस्तर और अन्य प्रभावित इलाकों में अभियान और तेज किए जा सकते हैं। इसे तय समयसीमा से पहले की एक अहम रणनीतिक बैठक माना जा रहा है।

बस्तर पंडुम के समापन में भी होंगे शामिल

अमित शाह अपने दौरे के दौरान बस्तर में आयोजित ‘बस्तर पंडुम’ महोत्सव के समापन कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। हाल ही में वे 28 से 30 नवंबर के बीच नवा रायपुर स्थित आईआईएम रायपुर परिसर में आयोजित 60वें डीजीपी-आईजीपी सम्मेलन में शामिल हुए थे।

“बस्तर होगा नक्सलमुक्त”

जगदलपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा था कि 31 मार्च से पहले बस्तर नक्सलमुक्त होगा। उन्होंने आरोप लगाया था कि नक्सलवाद ने बस्तर को विकास से दूर रखा। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान शासन में मुफ्त स्वास्थ्य बीमा, 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी और बड़ी संख्या में नक्सलियों के आत्मसमर्पण जैसे कदम उठाए गए हैं।

Advertisment

प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पहले से तैयारियों में जुटी हैं। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

कुल मिलाकर अमित शाह का यह दौरा सिर्फ औपचारिक समीक्षा नहीं, बल्कि नक्सलवाद के खिलाफ अंतिम चरण की रणनीति तय करने के रूप में देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में इसका असर जमीनी हालात पर दिख सकता है।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर पंडुम 2026 का किया शुभारंभ: नक्सल मुक्त हो रहे बस्तर पर जताया भरोसा, आदिवासी संस्कृति की सराहना की

Advertisment
amit shah chhattisgarh visit
Advertisment
चैनल से जुड़ें