/bansal-news/media/media_files/2026/02/08/mp-weather-update-8-february-2026-2026-02-08-18-26-00.jpg)
MP Weather Update 8 February 2026: मध्यप्रदेश में मौसम का असर मिला-जुला नजर आ रहा है। अधिकांश क्षेत्रों में दिन गर्म तो रातें ठंडी हो गई है।
भोपाल मौसम केंद्र के सीनियर वैज्ञानिक अरुण शर्मा के मुताबिक, अगले चार दिन तक कहीं भी बारिश या कोहरे की संभावना नहीं है। पूरे प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के बाद मौसम में कुछ बदलाव हो सकता है।
पिछले 24 घंटे के मौसम के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश के अधिकांश इलाकों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। खासकर ग्वालियर, भिंड, दतिया, मुरैना जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया गया है। वहीं रात का न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखी गई है, खासकर रतलाम, उज्जैन जिले में तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री बढ़ा है। जबकि ग्वालियर, दतिया, भोपाल, सागर, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, जबलपुर में माइनस 1 डिग्री से 3 डिग्री रिकार्ड की गई है।
खंडवा और खरगोन राज्य में सबसे गर्म
पश्चिमी मध्य प्रदेश का निमाड़ क्षेत्र खंडवा और खरगोन इस वक्त राज्य में सबसे गर्म है। खंडवा में तापमान 31.5°C तक पहुंच गया है, जो फरवरी के शुरुआती हफ्ते के हिसाब से तेज गर्मी का संकेत है। जबकि पचमढ़ी, खजुराहो और उमरिया में रातें अभी भी काफी ठंडी हैं, जहां न्यूनतम तापमान 8.4°C दर्ज किया गया।
बैतूल, पचमढ़ी और रायसेन में नमी 95%
राज्य में Diurnal Variation दिन और रात के तापमान का अंतर बहुत अधिक है। इंदौर में दिन और रात के तापमान में लगभग 19°C का फासला है। बैतूल, पचमढ़ी और रायसेन जैसे क्षेत्रों में सुबह की आर्द्रता 93-95% तक रही। इतनी अधिक नमी सुबह के समय धुंध या हल्के कोहरे का कारण बनती है।
मध्यप्रदेश का मौसम
West MP
| शहर | अधिकतम तापमान (°C) | न्यूनतम तापमान (°C) |
| खंडवा | 31.5 | 13.4 |
| खरगोन | 31.0 | 13.2 |
| नर्मदापुरम | 29.7 | 15.1 |
| इंदौर | 29.6 | 10.6 |
| धार | 29.6 | 12.4 |
| उज्जैन | 29.5 | 12.0 |
| रतलाम | 29.2 | 13.0 |
| ग्वालियर | 28.2 | 11.2 |
| भोपाल | 27.3 | 10.4 |
| पचमढ़ी | 24.2 | 8.4 |
East MP
| शहर | अधिकतम तापमान (°C) | न्यूनतम तापमान (°C) |
| मंडला | 29.0 | 9.6 |
| टीकमगढ़ | 28.5 | 13.8 |
| जबलपुर | 28.3 | 11.9 |
| खजुराहो | 28.4 | 8.4 |
| सतना | 28.2 | 10.0 |
| रीवा | 26.8 | 9.1 |
| मलाजखंड | 25.5 | 9.1 |
देखें मैप...
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/08/8-feb-2026-mp-map-2026-02-08-18-20-22.jpeg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/08/9-feb-2026-mp-map-2026-02-08-18-20-22.jpeg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/08/10-feb-2026-mp-map-2026-02-08-18-20-22.jpeg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/08/11-feb-2026-mp-map-2026-02-08-18-20-22.jpeg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/08/12-feb-2026-mp-map-2026-02-08-18-20-22.jpeg)
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us