Advertisment

CG Raipur Scooty 75 Lakh Cash: वाहन चैकिंग के दौरान स्कूटी से मिले 75 लाख रुपए कैश, आयकर विभाग के पास पहुंचा मामला

author-image
Preeti Dwivedi
CG Raipur Sctooy 75 lakh cash police checking

CG Raipur Activa Scooty 75 Lakh Cash: छत्तीसगढ़ के रायपुर में वाहन चैकिंग के दौरान एक स्कूटी में 75 लाख रुपए कैश मिले हैं। जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी और नगदी दोनां को जब्त कर लिया है। पूरा मामला आजाद चौक थाना अंतर्गत पुलिस का बताया जा रहा है। जहां ये गाड़ी पकड़ी गई है। जानकारी के अनुसार अग्रसेन चौक के पास पुलिस वाहनों की चैकिंग कर रही थी। उसी दौरान स्कूटी में ये कैश मिला है। 

Advertisment

आयकर विभाग पहुंचा मामला

जानकारी के अनुसार वाहन चेकिंग के दौरान नगद बरामद हुआ है। पूरी घटना आजाद चौक थाना के अतंर्गत बताई जा रही है। अग्रसेन चौक के पास एक्टिवा से कैश मिला है। पुलिस ने गाड़ी और नकदी को जब्त कर लिया है। इसके बाद मालिक और रुपयों के स्रोत की जांच जारी है। पूरा मामला आयकर विभाग को सौंपा दिया गया है। इसके पीछे हवाला का पैसा होने की जानकारी भी सामने आ रही है। 

CG Raipur Scooty 75 Lakh Cash
Advertisment
चैनल से जुड़ें