Balod CG Crime News: बालोद में नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो से ब्लैकमेल का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज, तीन आरोपी गिरफ्तार

(रिपोर्ट: किशोर कुमार, बलोद) बालोद के दल्लीराजहरा क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

CG CRIME

Balod CG Crime News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें, प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Screenshot 2026-03-03 134018

डैम क्षेत्र में हुई घटना

पुलिस के मुताबिक, रविवार दोपहर एक नाबालिग छात्रा अपने परिचित के साथ रजही डैम क्षेत्र में गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद दो युवकों ने छात्र-छात्रा का मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। शिकायत में आरोप है कि बाद में उसी वीडियो को आधार बनाकर छात्रा को धमकाया गया।

 यह भी पढ़ें: चढ़ गई है भांग? घबराएं नहीं… इन आसान तरीकों से उतारें नशा

वीडियो वायरल करने की धमकी

शुरुवाती जांच के मुताबिक आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की बात कहकर छात्रा को मानसिक रूप से दबाव में रखा। साथ ही शिकायत में यह भी उल्लेख है कि छात्रा को कुछ समय तक डैम क्षेत्र में रोके रखा गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

घर नहीं लौटी तो परिजनों ने की तलाश

जब छात्रा देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने पहले ट्यूशन और परिचितों के यहां पूछताछ की। बाद में थाने पहुंचकर जानकारी दी। इसी बीच छात्रा घर लौटी और उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मामले की शिकायत दर्ज कराई गई। 

 यह भी पढ़ें: गर्मियों में सैक्यूलेंट (succulent) की पत्तियां काली पड़ने के कारण और उपाय

तीनों आरोपी गिरफ्तार

दल्लीराजहरा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की। दो वयस्क आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। एक नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय अधिनियम के तहत बाल सुधार गृह भेजा गया है।

Screenshot 2026-03-03 134025

पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ अपराध

पुलिस अधिकारियों के अनुसारमामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। मेडिकल परीक्षण और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।

 यह भी पढ़ें: US-Israel Iran War LIVE Updates: ट्रंप: अमेरिका जल्द ही ईरान में आर्मी अभियान लक्ष्य हासिल कर लेगा

पहचान गोपनीय

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। फिलहाल मामले की विवेचना जारी है और पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 यह भी पढ़ें: होली में रंग खेलने से पहले ऐसे रखें त्वचा का ख्याल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article