होली खेलने से 20–30 मिनट पहले नारियल तेल या बादाम तेल चेहरे, गर्दन और हाथों पर अच्छी तरह लगाएं। इससे रंग त्वचा में गहराई तक नहीं जाएगा।
SPF 30 या उससे ज्यादा वाला सनस्क्रीन लगाएं। रंग + धूप = डबल डैमेज से सनस्क्रीन आपकी त्वचा को टैनिंग और रैशेज से बचाता है।
फुल स्लीव्स टी-शर्ट, फुल पैंट या लेगिंग, स्कार्फ या दुपट्टा लें और स्किन को कम एक्सपोजर दें। जिससे वो कम डैमेज होगी।
हेयर ऑयल जरूर लगाएं। अगर संभव हो तो बाल बांध लें। केमिकल रंग बालों को रूखा और कमजोर बना सकते हैं।
बार-बार साबुन से न रगड़ें। साथ ही स्क्रब का ज्यादा इस्तेमाल न करें। हल्के गुनगुने पानी से धीरे-धीरे रंग हटाएं।
जेंटल क्लींजर, एलोवेरा या नीम युक्त फेस वॉश का इस्तेमाल करें। हार्श केमिकल से बचें, वरना स्किन ड्राई हो सकती है।