भांग का असर कुछ घंटों तक रह सकता है। शांत जगह पर बैठें, गहरी सांस लें। अगर आप पैनिक करेंगे तो हालत और बिगड़ सकते हैं।
ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। यह शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है।
एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पिएं। नींबू की खटास नशे का असर कम करने में मदद कर सकती है।
चॉकलेट या मिठाई खाएं। शुगर लेवल बैलेंस होने से चक्कर और बेचैनी कम हो सकती है।
2–3 काली मिर्च के दाने चबाएं। यह घबराहट और बेचैनी कम करने में मदद कर सकती है।
नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट करता है और कमजोरी दूर करता है।
अगर ज्यादा नशा है तो लेट जाएं और आराम करें। नींद आने पर सो जाना बेहतर है।