छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: 41 जिलाध्यक्षों की हुई नई नियुक्ति, जानें आपके जिले में किसे मिली जिम्मेदारी?

CG Congress District Presidents Apointment: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आज अपने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए प्रदेश के 41 जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी।

CG Congress District Presidents

CG Congress District Presidents Apointment: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन ने अपने ढांचे में बड़ा फेरबदल करते हुए 41 जिला अध्यक्षों (District Presidents) की नियुक्ति की है। आगामी चुनावों और संगठन विस्तार को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने एक बार फिर स्थानीय नेतृत्व को अहम जिम्मेदारी दी है।

यह भी पढ़ें: CG NHM Salary Delay: एनएचएम कर्मचारियों को 2 महीने से नहीं मिली सैलरी, बहाली अटकी, गहराया आर्थिक संकट, नए संचालक से उम्मीदें बढ़ीं

रायपुर और रायपुर ग्रामीण में नई नियुक्ति

कांग्रेस ने रायपुर शहर के लिए श्रीकुमार मेनन (Shreekumar Menon) को नया जिला अध्यक्ष बनाया है। वहीं रायपुर ग्रामीण (Raipur Rural) की कमान पप्पू बंजारे (Pappu Banjare) को सौंप दी गई है। माना जा रहा है कि राजधानी क्षेत्र में संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने के लिए ये महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

बिलासपुर, सरगुजा और सुकमा में बदलाव

बिलासपुर शहर की जिम्मेदारी सिद्धांशु मिश्रा (Siddhanshu Mishra) को दी गई है, जबकि बिलासपुर ग्रामीण (Bilaspur Rural) से महेंद्र गंगोत्री (Mahendra Gangotri) अध्यक्ष होंगे।

सरगुजा जिले में बाल कृष्ण पाठक (Bal Krishna Pathak) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सुकमा जिले की कमान पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेता हरीश लखमा (Harish Lakhma) के हाथों में दी गई है, जो स्थानीय स्तर पर मजबूत राजनीतिक पकड़ रखते हैं।

राजनांदगांव और दुर्ग में नियुक्तियां

राजनांदगांव जिले से जितेंद्र मुदलियार (Jitendra Mudaliyar) को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

राजनांदगांव ग्रामीण में विपिन यादव (Vipin Yadav) को जिम्मेदारी मिली है।

दुर्ग शहर के लिए पार्टी ने धीरज बाकलीवाल (Dhiraj Bakaliwal) को नियुक्त किया है।

दुर्ग ग्रामीण में नेतृत्व राकेश ठाकुर (Rakesh Thakur) करेंगे।

बस्तर और जशपुर को भी मिली नई टीम

बस्तर ग्रामीण में प्रेम शंकर शुक्ला (Prem Shankar Shukla) को जिम्मेदारी दी गई है।

जशपुर जिले की कमान पूर्व विधायक यूडी मिंज (UD Minj) को सौंपी गई है।

बेमेतरा से पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा (Ashish Chhabra) को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें: Balodabazar News: बलौदाबाजार में निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, SIR प्रक्रिया में रुचि नहीं लेने पर 3 शिक्षक सस्पेंड

देखें सूची

IMG-20251128-WA0018

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article