Advertisment

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में 33.6 डिग्री के साथ रायपुर सबसे गर्म, 38 डिग्री पहुंच सकता है प्रदेश का तापमान

author-image
Preeti Dwivedi
CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट बदली है। अब गर्मी का अहसास लोगों को होने लगा है। पारा चढ़ने लगा है। बीते दिन छत्तीसगढ़ में 33.6 डिग्री के साथ रायपुर सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग ने अगले दिनों में पारा 38 डिग्री तक पहुंचने की आशंका जताई है। जिसके अनुसार अगले एक सप्ताह में गर्मी बढ़ेगी। 

Advertisment

सात दिनों में 5 ​डिग्री तक बढ़ेगा पारा 

आईएमडी के अनुसार में अगले 7 दिनों में अधिकतम तापमान में 3-5°C की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। प्रदेश में अगले 7 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

अगले 24 घंटे का रायपुर शहर का पूर्वानुमान 

CG Weather Update

आज 26 फरवरी को आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34°C और 20°C के आसपास रहने की संभावना है।

प्रमुख शहरों का वर्तमान मौसम

रायपुर-लालपुर
तापमान: 20°C
हवा: शांत (0 किमी/घंटा)
आर्द्रता: 64%

अंबिकापुर
तापमान: 12.4°C
हवा: शांत (0 किमी/घंटा)
आर्द्रता: 78%

बिलासपुर
तापमान: 18°C
हवा: शांत (0 किमी/घंटा)
आर्द्रता: 73%

पेंड्रा
तापमान: 15°C
हवा: शांत (0 किमी/घंटा)
आर्द्रता: 73%

जगदलपुर
तापमान: 30°C
हवा: उत्तरी दिशा से 5.6 किमी/घंटा
आर्द्रता: 43%

राजनांदगांव
तापमान: 27.5°C
हवा: शांत (0 किमी/घंटा)
आर्द्रता: 44%

दुर्ग
तापमान: 30.2°C
हवा: पश्चिमी दिशा से 3.7 किमी/घंटा
आर्द्रता: 39%

CG Weather Update report

यह भी पढ़ें: प्रॉपर्टी खरीदारों के लिए बड़ी खबर: होली छोड़ 31 मार्च तक छुट्टियों में भी करा सकेंगे रजिस्ट्री, शनिवार-रविवार को भी खुलेंगे पंजीयन दफ्तर

Advertisment
CG weather update
Advertisment
चैनल से जुड़ें