/bansal-news/media/media_files/2026/01/01/cg-weather-update-1-2026-01-01-02-00-14.png)
CG Weather Update
CG Weather Update Aaj ka Mausam 6 February 2026: छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों के भीतर प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे रात और सुबह के समय ठंड का असर बढ़ेगा। हालांकि इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।
मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले सात दिनों तक अधिकतम तापमान लगभग स्थिर रहेगा। दिन के समय गर्मी सामान्य बनी रहेगी, जबकि रातें अपेक्षाकृत ठंडी हो सकती हैं।
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।
राजधानी रायपुर में सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इससे पहले प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी जरूर हुई थी, लेकिन फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं।
अगले दो दिन में 3 ​डिग्री तक गिरेगा पारा
फरवरी की शुरुआत के साथ ही छत्तीसगढ़ के मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार प्रदेश में अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है, जिससे सुबह और रात के समय ठंड बढ़ेगी। हालांकि इसके बाद तापमान लगभग स्थिर रहने की संभावना है।
सात दिन तक कोई बदलाव नहीं
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले सात दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। दिन में धूप सामान्य रहेगी और गर्मी ज्यादा परेशान नहीं करेगी।
प्रदेश के सभी हिस्सों में मौसम शुष्क बना हुआ है और फिलहाल कहीं भी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। बीते 24 घंटों में किसी भी जिले में वर्षा दर्ज नहीं की गई है, वहीं मौसम को प्रभावित करने वाली कोई सक्रिय प्रणाली भी मौजूद नहीं है।
तापमान के आंकड़ों के अनुसार राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा, जबकि अंबिकापुर में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। राजधानी रायपुर में सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us