Bijapur IED Blast: कोबरा बटालियन के 2 जवान घायल, नक्सल विरोधी अभियान के दौरान चपेट में आए, रायुपर रेफर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में रविवार को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी की चपेट में आने से दो जवान घायल हो गए। दोनों जवान कोबरा बटालियन के हैं। दोनों को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। घटना फरसेगढ़ थाना क्षेत्र की है।

Bijapur IED Blast

Bijapur IED Blast: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में रविवार, 14 दिसंबर को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) की चपेट में आने से दो जवान घायल हो गए। दोनों जवान कोबरा बटालियन के हैं। दोनों को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। घटना फरसेगढ़ थाना क्षेत्र की है।

सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई घटना

जानकारी के अनुसार, 14 दिसंबर की शाम को डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा बल की एक संयुक्त टीम पिल्लूर-कांडलापरती क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के लिए गई थी। अभियान के दौरान अचानक हुए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर कोबरा बल के दो आरक्षक कमलेश पैगाम और एएसआई अमित कुमार यादव घायल हो गए।

ये भी पढ़ें:  DSP Kalpana Verma Case: दीपक टंडन की हो रही जमकर पिटाई! वायरल वीडियो से कारोबारी और DSP कल्पना वर्मा केस में आया नया मोड़

सर्च ऑपरेशन और सतर्कता बढ़ाई

घटना के तुरंत बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है। सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, दोनों जवान खतरे से बाहर हैं और उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन और सतर्कता को बढ़ा दिया गया है।

ये भी पढ़ें:   LIVE CG Vidhan Sabha Winter Session 2025 Live: शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन आज; प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष का वॉकआउट

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article