नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता: छत्तीसगढ़-ओडिशा के 22 नक्सली करेंगे सामूहिक सरेंडर

छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिलने वाली है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा में सक्रिय 22 नक्सली सामूहिक रूप से सरेंडर करने वाले हैं। ये कार्यक्रम ओडिशा के अलकानगिरी जिले में होगा।

Naxali Surrender Update

Naxali Surrender Update: छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिलने वाली है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा में सक्रिय 22 नक्सली सामूहिक रूप से सरेंडर करने वाले हैं।

ओडिशा DGP के सामने होगा सरेंडर

जानकारी के मुताबिक, ये नक्सली ओडिशा के मलकानगिरी जिला मुख्यालय में कुछ ही देर में ओडिशा के पुलिस महानिदेशक (DGP) के समक्ष सरेंडर करेंगे। इस ऐतिहासिक घटनाक्रम को लेकर मल्कानगिरी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर सक्रिय थे

सरेंडर कार्यक्रम के दौरान मलकानगिरी जिला मुख्यालय में पुलिस और सुरक्षा बलों के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि सरेंडर करने वाले नक्सली छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा क्षेत्र में सक्रिय थे और विभिन्न नक्सली गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

 ये भी पढ़ें:   अखबार स्‍थानीय समाचार छत्तीसगढ़ के कर्मियों के लिए काम की खबर: जिन सरकारी कर्मचारियों के SBI में सैलरी अकाउंट, उन्हें मिलेगा करोड़ों का मुफ्त बीमा कवर

सरेंडर नक्सियों का होगा पुनर्वास

इस सामूहिक आत्मसमर्पण को सुरक्षा बलों की लगातार दबाव नीति, समन्वित एंटी नक्सल ऑपरेशन और पुनर्वास नीति की बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, सरेंडर के बाद नक्सलियों को सरकार की पुनर्वास योजना का लाभ भी दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  DSP कल्पना-दीपक टंडन केस: दोनों के हुए बयान, जांच रिपोर्ट देने से पहले ASP कीर्तन राठौर का तबादला

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article