रेल यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें: बिलासपुर, टर्मिनेट रायगढ़ और झारसुगुड़ा रूट पर 14 से 17 जनवरी तक प्रभावित रहेगा रूट, 4 ट्रेनों को किया रद्द

Railway passengers difficulties Bilaspur: बिलासपुर, रायगढ़ और झारसुगुड़ा रूट पर 14 से 17 जनवरी 2026 के बीच तकनीकी कार्यों के चलते 6 मेमू ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है।

RAILWAY

Bilaspur MEMU Train Cancelled Update: रेल यात्रियों के लिए आने वाले दिन परेशानी भरे रहने वाले हैं। बिलासपुर, रायगढ़ और झारसुगुड़ा रूट पर कई पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि दो ट्रेनों को बीच में ही समाप्त किया जाएगा। यह जानकारी रेलवे के यातायात विभाग ने दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में प्रस्तावित तकनीकी कार्यों के कारण एक बार फिर रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। 14 से 17 जनवरी 2026 के बीच गर्डर लॉन्चिंग और डि-लांचिंग कार्य के लिए ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान कुल 6 मेमू ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

रेलवे के मुताबिक, 14 से 17 जनवरी 2026 रूट तक रूट रहेगा प्रभावित। इससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें:हटाने होंगे कोर्ट की कार्यवाही के वीडियो: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का यूट्यूब और इंस्टाग्राम को आदेश, 48 घंटे के अंदर हटाएं आपत्तिजनक URL

ये मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द

15 और 17 जनवरी 2026 को
68737 रायगढ़ से बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी
68738 बिलासपुर से रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी
68735 रायगढ़ से बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी

यह भी पढ़ें:कोरबा में प्रशासनिक लापरवाही उजागर: धान बिक्री के टोकन के लिए भटकता रहा किसान, जहर पीकर की आत्महत्या की कोशिश

14 और 16 जनवरी 2026 को
68736 बिलासपुर से रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी

यह भी पढ़ें:भोपाल में हिंदू सम्मेलन: RSS के सह बौद्धिक प्रमुख ने बताए समाज निर्माण के 5 सूत्र, पंडित प्रदीप मिश्रा बोले- हिंदू समाज का जागरण जरूरी

बीच में ही समाप्त होंगी ये ट्रेनें

15 और 17 जनवरी 2026 को
68861 गोंदिया से झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर को बिलासपुर स्टेशन पर समाप्त किया जाएगा। यानी बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच यह ट्रेन नहीं चलेगी।

इसी तरह
68862 झारसुगुड़ा से गोंदिया मेमू पैसेंजर को बिलासपुर स्टेशन से चलाया जाएगा। झारसुगुड़ा से बिलासपुर के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।

यह भी पढ़ें: MP Board Exam Date 2026: मध्यप्रदेश में 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिवाइज टाइम टेबल जारी, जानें पेपर की नई तारीखें 

यात्रियों से अपील

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article