CG Crime News: बहन से बात करने से रोका, नहीं माना तो युवक को डीजल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

(रिपोर्ट: राजेश्वर तिवारी, जांजगीर चांपा) जांजगीर-चांपा में बहन से बातचीत को लेकर विवाद में युवक पर डीजल डालकर आग लगा दी गई। गंभीर रूप से झुलसे युवक ने तालाब में कूदकर जान बचाई। नवागढ़ पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Chattisgarh (CG) Crime News

Chattisgarh (CG) Crime News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक युवक द्वारा बहन से बातचीत करना दूसरे युवक को इतना नागवार गुजरा कि उसने उसे जिंदा जलाने की कोशिश कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। गंभीर रूप से झुलसे युवक का अस्पताल में इलाज जारी है।Screenshot 2026-02-25 161817

बहन से बातचीत को लेकर था विवाद

पुलिस के अनुसार ग्राम कनकी निवासी आकाश कुमार कर्ष को विशु सारथी का उसकी बहन से बातचीत करना पसंद नहीं था। इस बात को लेकर वह कई बार विशु को समझा चुका था और दूरी बनाए रखने की चेतावनी भी दी थी।

यह भी पढ़ें: CG Crime News : सर्राफा व्यापारी की हत्या और लूट के आरोपी बनारस से गिरफ्तार

मेला देखने गया था युवक

15 फरवरी को विशु सारथी मेला देखने गया हुआ था। इसी दौरान आकाश ने उसे अपने घर के पास बुलाया और एक बार फिर अपनी बहन से बात न करने की बात कही। जब विशु नहीं माना तो विवाद बढ़ गया।

डीजल डालकर लगाई आग

गुस्से में आकर आरोपी आकाश कुमार कर्ष ने विशु पर डीजल डाल दिया और आग लगा दी। आग की लपटों में घिरते ही विशु बुरी तरह झुलस गया और जान बचाने के लिए पास स्थित तालाब की ओर भागा।

तालाब में कूदकर बचाई जान

गंभीर रूप से झुलसे विशु सारथी ने तुरंत तालाब में छलांग लगा दी, जिससे आग बुझ गई और उसकी जान बच गई। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

आरोपी फरार, पुलिस ने दबोचा

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। नवागढ़ पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तलाश शुरू की और आरोपी आकाश कुमार कर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Screenshot 2026-02-25 161846

यह भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal 2026: आज मेष करें हनुमान चालीसा का पाठ, वृषभ को पुरानी गलती की सुननी पड़ सकती डांट, मिथुन-कर्क दैनिक राशिफल

पुलिस का बयान

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में विधि अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

Screenshot 2026-02-25 161829

यह भी पढ़ें: ग्वालियर जीवाजी यूनिवर्सिटी में कर्मचारी का सुसाइड: दूसरे विभाग में ज्वॉइनिंग नहीं दी जा रही थी, सेंट्रल लाइब्रेरी की तीसरी मंजिल से कूदा

यह भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal 2026: सिंह बढ़ेगा मान-सम्मान, कन्या जल्दबाजी में न लें कोई फैसला, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल



यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article