Advertisment

छत्तीसगढ़ में शराब के विरोध में सामने आईं महिलाएं: गौठान परिसर मेंकिया धरना, फैसला वापस नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

(रिपोर्ट: राजेश्वर तिवारी) ग्राम पंचायत रबेली के गौठान परिसर में प्रस्तावित शराब दुकान के विरोध में महिलाओं और ग्रामीणों ने धरना दिया। प्रशासन के पुराने आश्वासन के बावजूद शराब डंप करने से नाराज ग्रामीणों ने चक्का जाम और भूख हड़ताल की चेतावनी दी।

author-image
Shantanu Singh
CG WOMEN PROTEST AGAINST LIQUOR

CG WOMEN PROTEST AGAINST : जांजगीर चांप के रबेली गांव में प्रस्तावित नई शराब दुकान को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। गांव के गौठान परिसर में दुकान खोलने की तैयारी के खिलाफ महिलाओं LIQUORऔर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। विरोध कर रहीं महिलाओं ने साफ शब्दों में कहा कि गांव में शराब दुकान किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं की जाएगी।

Advertisment

गौठान परिसर बना विरोध का केंद्र

ग्रामीणों के अनुसार, गौठान परिसर के सरकारी भवन में शराब दुकान खोलने की प्रक्रिया चल रही है। इसी के विरोध में बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और युवक धरने पर बैठ गए हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शराब दुकान खुलने से गांव का सामाजिक माहौल बिगड़ेगा और परिवारों पर नकारात्मक असर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: Breaking News Live Update 23 February: लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी, ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा, कई यात्री घायल

पहले भी हो चुका है चक्का जाम

ग्रामीणों ने बताया कि लगभग तीन महीने पहले भी रबेली चौक पर शराब दुकान के विरोध में चक्का जाम किया गया था। उस समय प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए उचित निर्णय लिया जाएगा।

Advertisment

आश्वासन के बाद भी पहुंची शराब

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासनिक आश्वासन के बावजूद गौठान के सरकारी भवन में रातों-रात शराब का स्टॉक डंप कर दिया गया। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश और बढ़ गया है और वे इसे विश्वासघात बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Holashtak Rashifal 2026: सिंह वाले लव लाइफ में रहें सतर्क, कन्या के अटके पड़ें कामों को मिलेगी गति, तुला-वृश्चिक का आज का राशिफल

महिलाओं की दो टूक

धरने पर बैठीं महिलाओं ने कहा कि शराब दुकान खुलने से घरेलू हिंसा, आर्थिक बर्बादी और सामाजिक समस्याएं बढ़ती हैं। उनका कहना है कि वे अपने बच्चों और परिवारों के भविष्य को बचाने के लिए आंदोलन कर रही हैं।

Advertisment

यह भी पढ़ें: IED की चपेट में आया STF जवान: गंभीर ररोप से घायल, एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी

उग्र आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि शराब दुकान खोलने का फैसला वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने चक्का जाम, भूख हड़ताल और उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है। फिलहाल गांव में विरोध जारी है और ग्रामीण प्रशासन से स्पष्ट निर्णय की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Lucknow University: लखनऊ यूनिवर्सिटी में लाल बारादरी पर नमाज को लेकर हंगामा, छात्रों ने लगाए जय श्री राम के नारे

Advertisment
CG Liquor Case Update CG Liquor Ban
Advertisment
चैनल से जुड़ें