Advertisment

Breaking News Live Update 23 February: तेजस एयरक्राफ्ट का ब्रेक फेल, लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसला, बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का 71 साल की उम्र में निधन

author-image
Preeti Dwivedi
एडिट
New Update
live update breaking news

Breaking News Live Update 23 February: देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 23 फरवरी की लेटेस्ट न्यूज... 

Advertisment

  • Feb 23, 2026 11:24 IST

    Tejus Aircraft: तेजस एयरक्राफ्ट का ब्रेक फेल, लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसला

    Tejus Aircraft: भारतीय वायुसेना के गौरव और स्वदेशी तकनीक की मिसाल माने जाने वाले लड़ाकू विमान 'तेजस' एयरक्राफ्ट का ब्रेक फेल हो गया है। ये हादसा तब हुआ जब वह रनवे पर लैंडिंग कर रहा था और इसी दौरान फिसल गया। हालांकि पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया। जानकारी के अनुसर ऑनबोर्ड सिस्टम में तकनीकी खराबी के चलते ऐसा होने की आशंका जताई जा रही है। IAF ने सभी 30 विमान को ग्राउंड किया है। इस घटना के बाद पूरे तेजस बेड़े की तकनीकी जांच शुरू हो गई है। 



  • Feb 23, 2026 11:01 IST

    तेजस एयरक्राफ्ट का ब्रेक हुआ फेल, लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसला

    तेजस विमान से जुड़ा यह तीसरा हादसा है। इससे पहले राजस्थान और दुबई में दो विमान क्रैश हो गए थे। (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

    इंडियन एयर फोर्स (IAF) का हल्का लड़ाकू विमान तेजस लैंडिंग के दौरान रनवे से आगे निकल गया। शुरुआती जांच में ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के हवाले से बताया कि घटना 7 फरवरी की है। जानकारी अब सामने आई है। विमान ट्रेनिंग उड़ान के बाद एयरबेस पर लौट रहा था। लैंड करते ही पायलट ने ब्रेक लगाने की कोशिश की। जब ब्रेक नहीं लगा तो विमान रनवे से बाहर निकल गया। दुर्घटना से पहले पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया। विमान को नुकसान पहुंचा है। हादसा किस एयरबेस पर हुआ, ये जानकारी सामने नहीं आई।



  • Feb 23, 2026 10:42 IST

    बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का 71 साल की उम्र में निधन

    Bangal Neta Mukul Roy

    Bangal BJP Neta Mukul Roy: बंगाल की राजनीति से एक खबर आ रही है। जहां वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है। 71 साल की उम्र में कोलकाता के अपोलो में अंतिम सांस ली है। आपको बता दें वे 2017 में TMC छोड़ कर BJP में शामिल हुए थे। उन्हों बंगाल राजनीति  का चाणक्य कहा जाता है। 



  • Feb 23, 2026 10:09 IST

    स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज हुई FIR मामले में शुरू की जांच, पीड़ित शिष्यों का होगा मेडिकल

    Swami Avimukteshwaranad: यूपी में माघ मेले में मौनी अमावस्या के दिन माघ स्नान को लेकर शुरू हुआ बढ़ता जा रहा है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और मेला प्रशासन के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप में बीएनएस की 7 अलग अलग गंभीर धाराओं में प्रयागराज के झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में जांच तेज होने के बाद अब पीड़ित शिष्यों का मेडिकल टेस्ट होगा। 



  • Feb 23, 2026 09:59 IST

    नेपाल में नदी में गिरी काठमांडू जा रही बस, 18 की मौत, 27 घायल

    Nepal Bus Accident

    Nepal Bus Accident: भारत के पड़ोसी देश नेपाल में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जहां पोखरा से काठमांडू जा रही यात्री बस त्रिशूली नदी में गिर गई है। जिसमें 18 लोगों की मौत हुई है। तो वहीं 27 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी का रेस्कयू कर अस्पताल पहुंचाया गया है। आपको बता दें मृतकों में 6 महिलाएं और 12 पुरुष शामिल हैं। पुलिस द्वारा हादसे का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 



Breaking News Live Update: nepal bus accident
Advertisment
चैनल से जुड़ें