CG Korba Psycho Lover: सनकी आशिक ने की युवती के पिता पर फायरिंग, आरोपी साहिल मसीह पिस्टल सहित गिरफ्तार

(रिपोर्ट: लक्ष्मण, कोरबा) कोरबा के बालको में युवती के पिता पर फायरिंग करने वाले आरोपी साहिल मसीह को पुलिस ने घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पिस्टल, जिंदा कारतूस और बाइक जब्त। नाबालिग से छेड़छाड़ और हत्या की कोशिश का मामला दर्ज।

CG Korba Psycho Lover

CG Korba Psycho Lover: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एकतरफा प्रेम और छेड़छाड़ से जुड़ा मामला हिंसक रूप ले बैठा। युवती के पिता की हत्या की नीयत से फायरिंग करने वाले आरोपी को बालको पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल जब्त की है।

10

छह महीने से कर रहा था पीछा और छेड़छाड़

पुलिस के अनुसार इंदिरा नगर बालको निवासी 20 वर्षीय साहिल मसीह, पिता शांतिएल मसीह, पिछले छह महीनों से प्रार्थी की नाबालिग बेटी का पीछा कर रहा था। वह एकतरफा प्रेम का दावा करते हुए उसे रास्ते में रोकता और परेशान करता था।

11

यह भी पढ़ें: MP Weather Update: खेतों में बिछी गेहूं की फसल, किसानों को भारी नुकसान, किसानों ने की ये मांग

देर रात घर पहुंचकर किया हंगामा

18 फरवरी की रात लगभग 11 बजे आरोपी मोटरसाइकिल से पीड़ित के घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए हंगामा करने लगा। शोर सुनकर जब युवती के पिता घर से बाहर निकले तो आरोपी ने उन पर पिस्टल से फायर कर दिया।

यह भी पढ़ें: CG News: रमजान महीने की शुरुआत में छत्तीसगढ़ सरकार ने लिया बड़ा फैसला, मुस्लिम कर्मचारियों को मिलेगी एक घंटा पहले छुट्टी

गोली से बाल-बाल बचे, दूसरी बार फायर नहीं हुआ

गोली की आवाज सुनते ही पिता नीचे झुक गए जिससे उनकी जान बच गई। आरोपी ने दूसरी बार भी फायर करने की कोशिश की, लेकिन गोली नहीं चली।

12

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा

घटना की रिपोर्ट मिलते ही बालको पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर टीम गठित की। घेराबंदी कर आरोपी को उसके घर से पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

यह भी पढ़ें: MP Weather Update: खेतों में बिछी गेहूं की फसल, किसानों को भारी नुकसान, किसानों ने की ये मांग

हथियार और बाइक जब्त, जांच जारी

पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल, जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। यह जांच की जा रही है कि हथियार वैध है या अवैध और आरोपी को यह कहां से मिला।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296, 75(1), 78(1), 109(1) BNS तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: Breaking News Live Update 19 February: एमपी विधानसभा में सीएम मोहन यादव ने मांगी माफी, भोपाल में गर्म तेल से भरी कढ़ाई में गिरा हलवाई, बुरी तरह झुलसा हुई मौत

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article