Advertisment

MP Weather Update: खेतों में बिछी गेहूं की फसल, किसानों को भारी नुकसान, किसानों ने की ये मांग

देपालपुर में तेज बारिश और आंधी से किसानों की गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। 20-22 क्विंटल प्रति बीघा उत्पादन की उम्मीद अब 2-3 क्विंटल रह गई है। किसान फसल का सर्वे कर उचित मुआवजा और बीमा राशि जल्द देने की मांग कर रहे हैं।

author-image
Sourabh Pal

अब हम आपको ले चलते हैं देपालपुर...जहां कई इलाकों में कुदरत ने किसानों की मेहनत पर कहर बरपा दिया है....बीती रात हुई तेज बारिश और हवा ने खेतों में खड़ी फसल को तहस-नहस कर दिया है.....किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल इस बार अच्छी थी...लेकिन अचानक आई बारिश और तेज हवा ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया...जो उत्पादन 20-22 क्विंटल प्रति बीघा होना था, वह अब मुश्किल से 2-3 क्विंटल तक रह जाएगा, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति पर गंभीर असर पड़ेगा....किसानों की मांग है कि समय रहते फसल का मूल्यांकन किया जाए...और ठीक मुआवजा मिले....और जिन किसानों ने फसल बीमा कराया है, उन्हें तुरंत लाभ मिले...

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें