/bansal-news/media/media_files/2026/02/15/cg-crime-news-2026-02-15-23-41-29.jpg)
CG Crime News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 34 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पंजाब के तरनतारन जिले से मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है।
आरोपी को भारत-पाक सीमा के पास स्थित गांव से पकड़ा गया है। पुलिस का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क के जरिए हेरोइन बिलासपुर तक पहुंचाई जा रही थी।
पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पहुंचती है खेप
जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से नशीले पदार्थ पंजाब सीमा में गिराए जाते हैं। इसके बाद इन्हें विभिन्न राज्यों में सप्लाई किया जाता है। पुलिस को आशंका है कि इसी नेटवर्क के जरिए बिलासपुर तक हेरोइन पहुंची।
1 फरवरी को 34 ग्राम हेरोइन बरामद
1 फरवरी को चकरभाठा थाना पुलिस और ACCU की संयुक्त कार्रवाई में मोहित हिंदूजा (32), करन दीप सिंह (29) और आर. रजिंदर कुमार (35) को गिरफ्तार किया गया था। उनके कब्जे से 34 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि करन दीप सिंह दूसरे राज्य से हेरोइन लाकर मोहित हिंदूजा को देता था, जिसके बाद वह रजिंदर कुमार के साथ मिलकर ऊंचे दामों पर बेचता था।
पंजाब कनेक्शन से खुला नेटवर्क
तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम पंजाब के तरनतारन जिले पहुंची। खेमकरण थाना क्षेत्र से मुख्य तस्कर बाला उर्फ बलराम सिंह सनियारे (63) को गिरफ्तार किया गया। यह गांव भारत-पाक सीमा से लगभग 200 मीटर दूर स्थित है।
ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लाया जा रहा आरोपी
पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर बिलासपुर ला रही है। यहां उससे पूछताछ कर सप्लाई चेन और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। आरोपी को एनडीपीएस कोर्ट में पेश किया जाएगा।
होली से पहले सूखे नशे पर सख्ती
पुलिस के अनुसार होली त्योहार को देखते हुए सूखे नशे जैसे हेरोइन और सिंथेटिक ड्रग्स की तस्करी पर विशेष नजर रखी जा रही है। आशंका है कि त्योहार से पहले बड़ी खेप पहुंचाकर पार्टियों और आयोजनों में खपाने की कोशिश की जा सकती है।
यह भी पढ़ें: CG Crime News: बालोद में तंत्र विद्या का खौफ, मासूम की कब्र खोदकर सिर ले गए अज्ञात लोग
कोड वर्ड और व्हाट्सऐप से होता था सौदा
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी व्हाट्सऐप के जरिए कोड वर्ड का इस्तेमाल कर हेरोइन की सप्लाई करते थे।
नेटवर्क तोड़ने जारी रहेगी कार्रवाई
सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक गिरफ्तारी के बाद मिले तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मुख्य सप्लायर की पहचान हुई। बाहरी राज्यों से जुड़े नेटवर्क को तोड़ने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us