Advertisment

बिलासपुर में कोयला कारोबारी पर IT की बड़ी कार्रवाई: फिल ग्रुप के ठिकानों पर छापे, SIR सर्वे टीम बनकर पहुंची आयकर विभाग की टीम

बिलासपुर में आयकर विभाग ने कोयला कारोबारी प्रवीण झा के फिल ग्रुप से जुड़े कई ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की है। आईटी टीम SIR सर्वे टीम बनकर पहुंची और दफ्तर, घर व फैक्ट्री में दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

author-image
Harsh Verma
Bilaspur Income Tax Raid

Bilaspur Income Tax Raid: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयकर विभाग ने एक बड़े कोयला कारोबारी के खिलाफ छापामार कार्रवाई की है। कार्रवाई फिल ग्रुप से जुड़े कारोबारी प्रवीण झा के ठिकानों पर की गई है।

Advertisment

सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग की टीम SIR सर्वे टीम बनकर शहर पहुंची और एक साथ कई स्थानों पर दबिश दी। अचानक हुई इस कार्रवाई से कारोबारी जगत में हलचल मच गई।

यह भी पढ़ें: बिलासपुर हाईकोर्ट का फैसला: कहा- निजता से ऊपर फेयर ट्रायल, पति-पत्नी विवाद में व्हाट्सएप चैट और कॉल रिकॉर्डिंग को माना साक्ष्य

किन-किन ठिकानों पर पहुंची टीम

जानकारी के अनुसार, प्रवीण झा के श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित कार्यालय, रामा वर्ल्ड स्थित निवास और अन्य व्यावसायिक परिसरों में आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा।

Advertisment

इन स्थानों पर कोयला कारोबार से जुड़े दस्तावेज, लेन-देन का ब्योरा और वित्तीय रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। टीम ने दफ्तर और फैक्ट्री दोनों जगहों पर दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है।

कोयला कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की जांच

फिलहाल आयकर विभाग की टीम कारोबार से जुड़े आय-व्यय, बैंक लेन-देन और अन्य वित्तीय कागजातों की जांच कर रही है। अधिकारियों ने अभी तक किसी आधिकारिक बयान में कार्रवाई की विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।

सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई टैक्स से जुड़े संभावित अनियमितताओं के आधार पर की गई है। हालांकि विभाग की ओर से औपचारिक पुष्टि के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।

Advertisment

यह भी पढ़ें: रायगढ़ मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट में 4 की मौत: एक ही परिवार से पिता-पुत्र और 9 माह की बच्ची की गई जान, मुआवजे की मांग पर नेशनल हाईवे जाम

Advertisment
चैनल से जुड़ें