बिलाईगढ़ में दर्दनाक हादसा: मकान का छज्जा गिरने से मां-बेटे की मौके पर मौत, जांच में जुटी पुलिस

CG Accident: बिलाईगढ़ के मधुबनकला गांव में निर्माणाधीन मकान का छज्जा अचानक गिरने से उसके नीचे बैठे मां और बेटे की मलबे में दबकर मौत हो गई। भटगांव थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

CG Accident

CG Accident: छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ क्षेत्र के मधुबनकला गांव में बीते रोज शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां निर्माणाधीन मकान का छज्जा अचानक गिरने से उसके नीचे बैठे मां और बेटे की मलबे में दबकर मौत हो गई।जिसके बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

छज्जे के नीचे बैठे थे मां-बेटे

मौजूदा जानकारी के मुताबिक दोनों मां बेटे निर्माणाधीन मकान के बाहर छज्जे के नीचे बैठे हुए थे। इसी बीच अचानक छज्जा भरभराकर गिर पड़ा और दोनों मलबे के नीचे दब गए।

यह भी पढ़ें: हरदा में मासूम की हत्या का खुलासा: पड़ोसी ने कुरकुरे खिलाने के बहाने बच्चे से किया कुकर्म फिर मार डाला, पुलिस ने निकाला दरिंदे का जुलूस

मौके पर ही हुई मौत

हादसा इतना अचानक हुआ की आसपास मौजूद लोग उन्हें तुरंत नहीं निकाल सके। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।'

यह भी पढ़ें: रायपुर से लापता युवती की राजिम में मिली लाश: प्रेमी संग छोड़ा घर, 14 दिन बाद मिली लाश,  वैलेंटाइन वीक में सनसनी

गांव में पसरा मातम

घटना के बाद पूरे मधुबनकला गांव में शोक की लहर दौड़ गई। और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें: Prayagraj Suicide: 8 महीने पहले शुरू हुई प्रेम कहानी का वैलेंटाइन डे पर दर्दनाक अंत, प्रेमिका से अनबन पर किशोर ने उठाया गलत कदम

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही भटगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि निर्माण कार्य में लापरवाही या संरचनात्मक कमजोरी तो हादसे का कारण नहीं बनी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: मऊगंज बीजेपी विधायक सामने आए: 40 दिन से थीं लापता होने की अटकलें, प्रदीप पटेल बोले-भोपाल MLA रेस्ट हाउस में ही था

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article