/bansal-news/media/media_files/2026/02/23/bilaspur-loot-case-update-2026-02-23-19-45-10.jpg)
Bilaspur Loot Case Update: बिलासपुर में सराफा व्यापारी पर हमले और लूट के मामले की जांच के दौरान पुलिस को चौंकाने वाले खुलासे मिले हैं। आरोपियों से पूछताछ में एक बड़े आपराधिक नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है, जिसमें बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की हत्या की सुपारी देने की साजिश का भी खुलासा हुआ है।
पूछताछ में हुए कई बड़े खुलासे
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वे पहले भी कई गंभीर अपराधों में शामिल रहे हैं। जांच के दौरान यह भी पता चला कि आरोपियों को शहर के निवासी राजू सोनकर ने बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की हत्या के लिए सुपारी दी थी।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/23/bilaspur-loot-case-update1-2026-02-23-19-23-19.jpeg)
25 लाख में हत्या की हुई थी डील
जानकारी के अनुसार पार्षद बंधु मौर्य की हत्या के लिए लगभग 25 लाख रुपये में सौदा तय किया गया था। बताया जा रहा है कि राजू सोनकर की पार्षद से पुरानी रंजिश थी, जिसके चलते उसने यह साजिश रची।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/23/bilaspur-loot-case-update-2026-02-23-19-23-20.jpeg)
दिसंबर में हत्या की कोशिश
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने दिसंबर में इस हत्याकांड को अंजाम देने की कोशिश भी की थी, लेकिन योजना सफल नहीं हो सकी। इसके बाद भी आरोपियों ने आपराधिक गतिविधियां जारी रखीं।
सराफा व्यापारी लूट कांड से जुड़ा कनेक्शन
जांच में यह भी सामने आया है कि 18 दिसंबर को हुई लूट की घटना में भी यही आरोपी शामिल थे। उस वारदात में भी बंदूक का इस्तेमाल किया गया था।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/23/dasa-2026-02-23-19-23-20.jpeg)
स्थानीय अपराधी की भूमिका
पूरे मामले में स्थानीय अपराधी नारद श्रीवास की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस के अनुसार उसी की मदद से आरोपियों ने घटनाओं को अंजाम दिया। नारद श्रीवास का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है और वह लंबे समय से अपराध गतिविधियों में संलिप्त रहा है।
सात आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अब तक इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। उनसे पूछताछ जारी है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/23/bilaspur-loot-case-update2-2026-02-23-19-23-20.jpeg)
यह भी पढ़ें: संन्यास के बाद अरिजीत सिंह की वापसी! आमिर खान के मनाने पर फिल्म 'एक दिन' में गाया जादुई गाना।
पुलिस का बयान
एसएसपी बिलासपुर रजनेश सिंह ने बताया कि पूछताछ में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। आरोपियों के आपराधिक इतिहास और उनके नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे गिरोह की गतिविधियों का खुलासा कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले ने शहर में सक्रिय अपराध नेटवर्क और सुपारी किलिंग जैसी साजिशों को उजागर कर दिया है, जिससे कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
यह भी पढ़ें:भोपाल: चलती कार में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, बेकाबू होकर खंभे से टकराई गाड़ी, CCTV में कैद हादसा
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us